Breaking News in Primes

संविधान बचाओ महारैली को लेकर कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर तक बैठक आयोजित की

0 141

*संविधान बचाओ महारैली को लेकर कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर तक बैठक आयोजित की*

 

*रिपोर्टर ओम सोनी भवानीमंडी*

 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत एवं आगामी 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी द्वारा ब्लॉक के सभी मंडल ( पिपलिया, सुलिया, गुराडियामाना, मिश्रौली, पगारिया) कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं डग विधानसभा प्रभारी चतर सिंह बासड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मंडल बैठकों की शुरुआत पिपलिया मंडल से बालाजी की पूजा अर्चना कर की गई।

डग विधानसभा प्रभारी चतर सिंह बासड़ा ने बताया कि कांग्रेस संगठन के द्वारा वर्ष 2025 में पूरे राजस्थान में जिला, ब्लाक,मंडल,पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है उसी के तहत आज तक विधानसभा के भवानी मंडी ब्लॉक में सभी मंडलों में मीटिंग ली जा रही है जिससे कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क किया जा सके। साथ ही उन्होंने आगामी 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ महा रैली के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर पहुंचने का आह्वान किया। रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष आनंद काला ने बताया कि सभी मंडल की मीटिंग में पार्टी के सभी पदाधिकारी ने कांग्रेस संगठन किस प्रकार से पंचायत स्तर, बूथ स्तर तक मजबूत हो उसको लेकर अपने-अपने सुझाव प्रभारी को दिए।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव चंद्र सिंह राणा, धर्मराज मेहरा, पूर्व विधायक स्नेहलता, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, जिला संगठन महामंत्री पुखराज जैन, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, पिपलिया मंडल अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, सुलिया मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह लोर,गुराडियामाना मंडल अध्यक्ष कैलाश कंवर चौहान, मिश्रौली मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, पगारिया मंडल अध्यक्ष संजय जैन, ब्लॉक संगठन महामंत्री कालू लाल सालेचा, ओबीसी प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह पंवार, पंचायत राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पार्षद अखिम खान, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम सिंह, जिला सचिव गणेश कहार, ब्लॉक उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौहान, पूर्व सरपंच उमराव सिंह चौहान, रहमत खान सहित सभी पंचायत के कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

*फोटो :~ 0000 बैठकों के आयोजन में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!