News By-नितिन केसरवानी
कुंडा प्रतापगढ़। सराफा व्यापारी नीरज केसरी पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला उस समय हुआ जब व्यापारी अपनी दुकान पर अकेले बैठे थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोलभाव को लेकर हुई बहस के बाद विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों ने कुंडा थाने में तहरीर दी थी। समझौता करने आए दबंगों ने व्यापारी के सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर आसपास के लोगों की मदद से व्यापारी की जान बचाई गई। कुंडा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित की तहरीर पर कृष्णानंद तिवारी, छेदीलाल तिवारी, राम शुभम तिवारी, आदेश तिवारी और अन्य के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
व्यापारी की दुकान से जंजीर, अंगूठी समेत कई सोने और चांदी के सामान भी गायब हो गए हैं। सिर पर गंभीर चोटें होने के कारण व्यापारी की स्थिति गंभीर हो गई और उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।
कुंडा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।