Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने उपनिबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से एक विक्रय बैनामा विलेखों का किया सत्यापन

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी: शासन के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न उपनिबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से एक विक्रय बैनामा विलेखों का सत्यापन जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा सहायक महानिरीक्षक निबन्धन के साथ किया गया। जिसमें से विलेख संख्या-1073/2025 पंजीकृत दिनांक 19.02.2025 विक्रीत गाटा संख्या-235, विक्रीत रक्बा 0.237हे0 अपना सम्पूर्ण कृषि भूमि स्थित सम्पत्ति मौजा-नेवारी (विकासशील) परगना करारी तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी में वर्णित सम्पत्ति का स्थलीय निरीक्षण आज दिनांक 23.04.2025 को किया गया।

सर्किल दर सूची के अनुसार विभागीय अधिकारियों से गणना कराने पर बैनामा विलेखों में प्रथम दृष्टया राजस्व कमी नही पायी गयी है। साथ ही मूल्यांकन सूची को पुनरीक्षित करने के लिए तत्स्थान पर आम लोगों से भूमि की वास्तविक बाजारी दर के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। सहायक महानिरीक्षक निबन्धन से नयी दर सूची में सेगमेंट रोड को नये सिरे से चिन्हित करने का निर्देश दिया गया ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!