Breaking News in Primes

आई०जी०आर०एस० शिकायत के निस्तारण का किया गया भौतिक सत्यापन- जिलाधिकारी

0 28

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी:  जिलाधिकारी द्वारा आज तहसील मंझनपुर में प्राप्त आनलाइन आई०जी०आर०एस० सदर्भों को फीडबैक/भौतिक सत्यापन  एवं  माह फरवरी 2025 के पाचॅ बडें बैनामो का स्थलीय निरीक्षण कर जॉच की गयी। उप जिलाधिकारी मंझनपुर व राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल व शिकायतकर्ता की उपस्थिति मे आई०जी०आर०एस० संदर्भ सं0 20017425001397 शिकायकर्ता राजकुमार आदि निवासी ग्राम सेसा परगना करारी तहसील मंझनपुर के द्वारा ग्राम पंचायत की खुली बैठक कराकर पात्र व्यक्तियो को पट्टा आवंटित करने तथा लेखपाल द्वारा धन उगाही के सम्बन्ध मे की गयी शिकायत की स्थलीय जांच करने पर तहसील मंझनपुर द्वारा किया गया निस्तारण सही पाया गया प्रश्नगत ग्राम में पट्टा आवंटन हेतु खुली बैठक का आयोजित की गयी थी किन्तु आवंटन की कार्यवाही नही हुई ग्रामीणो के अनुसार कृषि आवंटन पट्टा में धाधली व धन उगाही की शिकायत असत्य एवं निराधार पायी गयी।

उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा आई०जी०आर०एस० संदर्भ सं0-20017425002076 शिकायतकर्ता गोमती देवी पत्नी कल्लू निवासी वर्तमान ग्राम प्रधान बनीखास विकास खण्ड सरसवा के द्वारा किये जा रहे आर0आर0सी0 सेन्टर के निर्माण कार्य रूकवाने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी जिस पर  जिलाधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया और किये जा रहे आर०आर०सी० सेन्टर के निर्माण को ग्राम सभा के दूसरे स्थान पर चिन्हाकित कराते हुये निर्माण कार्य करने हेतु मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी तथा क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा ग्राम में साफ सफाई व ग्राम सभा सम्पत्ति की रजिस्टर्ड तथा ग्राम स्थित तालाबो में पानी भरवाने के भी निर्देश दिये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!