Breaking News in Primes

तैयारी पूरी कल आएंगे कौशाम्बी के लाल, करेंगे लोकार्पण

0 13

News By-नितिन केसरवानी

जनपद के प्रथम आंबेडकर चौराहे का लोकार्पण व नगर पालिका कार्यालय का करेंगे उद्घाटन l

भरवारी l कौशाम्बी के लाल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद में जिले में आंबेडकर जयंती पर नवनिर्मित नगर पालिका कार्यालय का लोकार्पण व जनपद के प्रथम आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है l

डिप्टी सीएम लखनऊ से हेलिकॉप्टर के जरिये भवंस मेहता विद्याश्रम हैलीपेड पर सोमवार दोपहर 11.20 बजे लैंड करेंगे। इसके बाद कार से रसूलपुर गिरसा चौराहे पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 12 बजे वार्ड नंबर 14 सौहार्द नगर के नवीपुर में बने नवनिर्मित नगर पालिका कार्यालय भरवारी का लोकार्पण भी करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने बताया कि 7.96 करोड़ की लागत से नगर पालिका कार्यालय भवन व 24 लाख रुपये की लागत से आंबेडकर चौराहे का निर्माण कराया गया है। कार्यालय भवन और आंबेडकर चौराहा बनकर तैयार हो गया है। जिसके उद्घाटन के लिए डिप्टी सीएम आएंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!