Breaking News in Primes

जमीनी विवाद में रिश्तेदार की हत्या, खूंटी में दो सगे भाइयों ने मिलकर मार डाला

0 22

जमीनी विवाद में रिश्तेदार की हत्या, खूंटी में दो सगे भाइयों ने मिलकर मार डाला

 

 

झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के मरांगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामडा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही एक रिश्तेदार की तोनो

झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के मरांगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामडा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही एक रिश्तेदार की तोनो से मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गडामडा निवासी 35 वर्षीय गांगों मुंडा के रूप में हुई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

इधर, हत्या के एक आरोपी बुधु मुंडा ने मरांगहादा में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या में शामिल अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह जानकारी एसडीपीओ वरुण रजक ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांगु मुंडा नहाने के लिए घर के समीप डोभा में नहाने के लिए गया था। उसी जगह बुधु मुंडा एवं अछु मुंडा डोभा पहुंचे एवं गांगो मुंडा पर तेज धारदार तोनो से सिर और गर्दन में हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

 

एसडीपीओ ने बताया कि हत्या करने के बाद एक आरोपी बुधु मुंडा ने मरांगहादा पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इधर, पुलिस एक अन्य आरोपी अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, पुलिस ने सरेंडर किये बुधु मुंडा को शुक्रवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!