Breaking News in Primes

पिता राजीव गांधी के फॉर्मूले पर गुजरात में आगे बढ़ेंगे राहुल गांधी, जानें ‘नई कांग्रेस’ का क्या है प्लान

0 14

पिता राजीव गांधी के फॉर्मूले पर गुजरात में आगे बढ़ेंगे राहुल गांधी, जानें ‘नई कांग्रेस’ का क्या है प्लान

 

Rahul Gandhi New Congress Plan: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खुलेतौर पर बीजेपी को गुजरात में हराने की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने अहमदाबाद दो दिवसीय अधिवेशन के जरिए इसके संकेत भी दे दिए हैं कि अब वह गुजरात के मिशन पर रुकनें वाले नहीं हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस की हर फैसले पर बीजेपी की भी नजर है। जानें क्या है नई कांग्रेस का फॉर्मूला?

 

अहमदाबाद: गांधी-सरदार पटेल की जन्मभूमि और पीएम मोदी और अमित शाह के गृह राज्य में कांग्रेस की हुंकार के बाद अब सभी की नजरें राहुल गांधी पर लगी हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आखिर राहुल गांधी गुजरात में क्या बड़ा करने जा रहे हैं? जिससे कमजाेर कांग्रेस को नई शक्ति मिल जाएगी और वह 2027 के चुनावों मे फिर 2017 की तरह ही बीजेपी को चुनौती देगी। कांग्रेस अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल के ऐलान को अगर सही मानें तो 15 अप्रैल से गुजरात में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अपने संबोधन में गुजरात कांग्रेस के प्रमुख शक्ति सिंह का ललकारते हुए कहा था कि अब अपनी शक्ति दिखा दो। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि समूची कांग्रेस अब गुजरात के मोर्चे पर सक्रिय दिखेगी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!