Breaking News in Primes

अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में भी सूरज के तीखे तेवर, अब लू चलने की संभावना,तेज धूप के चलते दोपहर के वक्त शहर की सड़कें रहीं सूनी

0 35

अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में भी सूरज के तीखे तेवर, अब लू चलने की संभावना,तेज धूप के चलते दोपहर के वक्त शहर की सड़कें रहीं सूनी

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। शहर पर अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ।दिनोंदिन गर्मी के तापमान का पारा बढ़ता जा रहा है ।दोपहर के समय तो घर से बाहर निकलना बड़ा मुश्किल हो रहा है ।सूरज की तेज किरणें लोगों को पसीने से तर-बतर कर देती है। दोपहर के वक्त तो सड़कों पर ऐसा लगता है मानो वहां कर्फ्यू सा लग गया हो।

 

बीते 8 दिन का पारा

1 अप्रेल 37.5 16.5

 

2 अप्रेल 37.0 18.5

 

3 अप्रेल 37.8 21.5

 

4 अप्रेल 37.0 23.0

 

5 अप्रेल 37.5 18.5

 

6 अप्रेल 39.7 21.0

 

7 अप्रेल 40.5 19.3

8 अप्रैल 41.5 20.2

9 अप्रैल 41.8 21.8

 

(नोट-पारा डिग्री सेल्सियस में)

तेज गर्मी होने को लेकर बुधवार को दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी दिखाई दीं। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कैद होकर रह गए। गर्मी तेज होने को लेकर पंखें कूलर भी गर्म हवा दे रहे थे। गर्मी के राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। बाजार में पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ गई है। आगे भी गर्मी तेज रहने वाली है।, जिससे बाजार में पेय पदार्थ की ब्रिकी ज्यादा होगी। भीषण गर्मी के सीजन में बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पंखा, कूलर और एसी का निरंतर उपयोग होने को लेकर बिजली की खपत और लोड भी बढ़ गया है।जिससे बिजली लाइन बार-बार फॉल्ट हो रही हैं।

गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूटा…

. अप्रेल के पहले सप्ताह में गर्मी ने बीते 12 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने जो अनुमान लगाया है, वह सटीक बैठ रहा है, अभी से गर्मी ने तीखे तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। दिन के साथ रात भी गर्म हो रही हैं। मध्यप्रदेश में ओले, बारिश का सिस्टम खत्म होते ही दो दिन में तेज गर्मी बढ़ी है। तेज गर्मी के कारण शहर में दोपहर के समय सड़कें सूनी दिखीं। मौसम विभाग ने मंगलवार से लू का अलर्ट जारी किया है। 15 अप्रेल तक राजस्थान से नजदीकी क्षेत्र में लू चलेगी।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि 8 अप्रेल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना है। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!