Breaking News in Primes

मार्च गुज़र गया अबतक चालू नहीं हुआ मातापुर अंडरपास का काम, परेशान हो रही आम जनता

0 146

*दैनिक प्राईम संदेश रिपोर्टर कुणाल दशोरे नेपानगर*

 

*मार्च गुज़र गया अबतक चालू नहीं हुआ मातापुर अंडरपास का काम, परेशान हो रही आम जनता*

 

*ओवरब्रिज बनते ही बंद कर दिया था रेलवे गेट आमजन को हो रही परेशानी*

बुरहानपुर | नेपानगर में ओवर ब्रिज बनते ही रेलवे गेट बंद कर दिया गया जिससे आमजन को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है रेलवे गेट बंद होते ही दोनों तरफ के व्यापारियों के व्यापार में ग्रहण सा लग गया है इनके धंधे ठप से पड़ गए है वैसे मातापुर बाजार का रेलवे गेट के पास अंडरपास का निर्माण कार्य प्रस्तावित है जो फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू होने वाला था लेकिन मार्च भी गुजरने को आया है अभी तक अंदर पास कर कार्य शुरू नहीं हो पाया है बताया जा रहा है की अंडरपास का काम शुरू करने से पहले रेलवे की केबल सुरक्षित की जा रही है ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की परेशानी न आएं लेट लतीफी के चलते निर्माण शुरू न होने से आमजन और व्यापारी हैरान और परेशान नज़र आ रहे है आमजन द्वारा मांग कि जारही है कि जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि हो रही परेशानी से निजात मिल सके

आपको बतादे कुछ माह पहले रेलवे द्वारा अंडरपास का टेंडर जारी कर दिए गए थे ठेकेदार द्वारा जनवरी 2025 में साइड विजिट किया था इससे पहले भी कई बार ठेकेदार विजिट करके जा बजी चुके है मगर आजतक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है अंडरपास बनने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी पिछले एक साल से मातापुर बाजार का रेलवे गेट बंद कर दिया गया है जिससे व्यापार व्यवसाय पर भी खासा असर पड़ रहा है। अंडरपास की प्रक्रिया जारी है और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

व्यापारियों ने बयां किया अपना दर्द :- 1. रेलवे गेट बंद कर दिया गया जिससे धंधे ख़तम हो गए अंडरपास बनने वाला था कब बनेगा समझ नहीं आ रहा जल्द बनना चाहिए :- शिव प्रसाद चौहान होटल व्यापारी

 

2. रेलवे गेट बंद होने से धंधे पर बहुत ज्यादा फ़रक पड गया है अंडरब्रिज जल्द से जल्द बने कब बनेगा यह निश्चित नहीं हो पा रहा सांसद से इस मामले में मिलकर आए बस वहां से आश्वाशन दिया है | जितेन्द्र सोनी गोकुल पान भंडार

 

3. व्यापार में नुकसान हो रहा है पब्लिक आ नहीं रही धंधे पानी नहीं है अंडरपास का काम जल्दी होना चाहिए | जितेन्द्र वारुले हेयर ड्रेसर

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!