Breaking News in Primes

गंगा के रास्ते नाव से कुंभ जाना चाहता था आंतकी लाजर मसीह, खुफिया एजेंसी की जांच में बड़ा खुलासा

0 45

News By- नितिन केसरवानी

यूपी के कौशांबी जिले से गिरफ्तार आतंकी लाजर मसीह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया एजेंसी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो आतंकी लाजर मसीह बसंत पंचमी पर लखनऊ से कौशांबी पहुंचा था। वह कुंभ में जाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा था, लेकिन भारी सुरक्षा के चलते वे कुंभ में नही जा पाया। उसने माघी पूर्णिमा पर कुंभ में बम धमाका करने की पूरी तैयारी कर रखी थी। फिर उसने संदीपन घाट से गंगा के रास्ते नाव से कुंभ में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उसके पास नाविकों को किराया देने के लिए पैसा नही था। अब उसे हवाले के पैसों का इंतजार था।

लेकिन उससे पहले यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान उसे कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढा मोड़ से गुरुवार के तड़के धर दबोचा। उसके पास से गोला बारूद और एक बिना सिमकार्ड का मोबाइल फोन बरामद हुआ था। भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद होने के बाद जब सुरक्षा एजेंसियों ने अपना जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि ईसाई धर्म अपनाने के बाद से वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल संस्था द्वारा उसे आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही थी।

आपको बता दे की वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल कई देशों में ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करती है। वर्ल्ड विजन संस्था का कनेक्शन सामने आने के बाद अब यूपी एटीएस एजेंट की तलाश में कौशांबी से लेकर लखनऊ वह पीलीभीत तक छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है की आतंकी को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेने की तैयारी चल रही है। ताकि उसके मददगारो और पनाहगारो तक पुलिस के हाथ पहुंच सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!