Breaking News in Primes

आईजीआरएस के निस्तारण से संतुष्ट नहीं दिखे फरियादी 34 लोगो द्वारा दिया गया असंतुष्ट फीडबैक

0 28

News By- नितिन केसरवानी

*आईजीआरएस सेल द्वारा 21 फरवरी से 27 फरवरी के बीच 90 निस्तारित संदर्भों के शिकायत कर्ताओं से प्राप्त किया फीडबैक*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में जनपद स्तर पर आई0जी0आर0एस0 संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के अनुश्रवण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आई0जी0आर0एस0 सेल का गठन किया गया, जो लगातार निस्तारित सदर्भों के विषय में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करता हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में आई0जी0आर0एस0 के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रहीं है।जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी लगातार स्वयं निस्तारित आई0जी0आर0एस0 का सत्यापन स्वयं मौके पर जाकर किया जा रहा हैं। गठित आई0जी0आर0एस0 सेल द्वारा दिनांक 21.02.2025 से दिनांक 27.01.2025 के मध्य कुल 90 निस्तारित संदर्भो के विषय में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त किये गये। जिसमे से 34 शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दिया गया। उपजिलाधिकारी सिराथू के 06, उपजिलाधिकारी चायल के 03, जिला दिव्यांग अधिकारी के 02, अधिशासी अभियंता विद्युत के 01, जिला पंचायतराज अधिकारी के 03, प्रभारी अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशा0 के 01, उप खण्ड अधिकारी मंझनपुर विद्युत के 02, उप खण्ड अधिकारी चायल के 02, विद्युत अधिशासी अधिकारी मंझनपुर के 02, अधिशासी अधिकारी चायल के 01, अधिशासी अधिकारी चरवा के 02, अधिशासी अधिकारी भरवारी के 01, सी0एम0ओ0 के 02, खण्ड विकास अधिकारी मूरतगंज के 01, थानाध्याक्ष महेवाधाट के 01, थानाध्याक्ष कारारी के 01, थानाध्याक्ष कड़ाधाम के 01, थानाध्याक्ष चरवॉ के 01 एवं थानाध्याक्ष संदीपन घाट के 01 संदर्भो में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग/कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया। यह भी निर्देशित किया गया कि बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किये एवं बिना स्पॉट मेमो के आई0जी0आर0एस0 का निस्तारण कदापि न किया जाय।जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपदस्तरीय अधिकारियों द्वारा आई0जी0आर0एस0 सम्बन्धी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है, इससे जनपद आई0जी0आर0एस0 के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अग्रणी जनपद बनने की ओर अग्रसर हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!