Breaking News in Primes

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अफसरों में एमपी के एक और अफसर का नाम तय, डॉ पंकज जैन बने केंद

0 22

केंद्र-में-प्रतिनियुक्ति-पर-जाने-वाले-अफसरों-में-एमपी-के-एक-और-अफसर-का-नाम-तय,-डॉ-पंकज-जैन-बने-केंद

भोपाल
 भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी पंकज जैन केंद्रीय कोयला और खनिज मंत्री किशन रेड्डी के प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। उनकी यह नियुक्ति 5 साल के लिए की गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी पंकज जैन केंद्रीय कोयला और खनिज मंत्री किशन रेड्डी के प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। उनकी यह नियुक्ति 5 साल के लिए की गई है।

पंकज जैन के पहले एमपी कैडर के चार अधिकारी केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। इसके पहले संकेत भोंडवे, नवनीत मोहन कोठारी, निकुंज श्रीवास्तव और विशेष गढ़पाले केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक रह चुके हैं।

ये आईएएस अफसर हैं वर्तमान में विशेष सहायक

    तेजस्वी नायक विशेष सहायक केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग विभाग नई दिल्ली
    बी विजय दत्ता विशेष सहायक केंद्रीय शहरी विकास मंत्री
    बक्की कार्तिकेयन विशेष सहायक केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्‌डी
    हर्ष दीक्षित विशेष सहायक केंद्रीय लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्‌डा
    डॉ पंकज जैन केंद्रीय कोयला और खान मंत्री के विशेष सहायक बने हैं जिन्हें जल्दी ही रिलीव किया जाएगा।

श्याम वीर जम्मू कश्मीर गए, आशीष और रूही को पोस्टिंग का इंतजार

उधर एमपी कैडर के वर्ष 2018 के आईएएस अफसर श्याम वीर इंटर कैडर डिपार्टमेंट के जरिए जम्मू कश्मीर गए हैं। वे 31 जनवरी 2025 से यहां सेवाएं देने लगे हैं। दूसरी ओर केंद्र की प्रतिनियुक्ति और स्टडी लीव से लौटे दो आईएएस अफसर आशीष भार्गव और रूही खान को मोहन सरकार की ओर से पोस्टिंग दिए जाने का इंतजार है।

भार्गव 5 दिसम्बर 2024 से जीएडी में ज्वॉइनिंग देने के बाद पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह केंद्र में पदस्थ रहीं रूही खान 31 जनवरी 2025 से भोपाल में ज्वॉइनिंग देने के बाद नई पदस्थापना का इंतजार कर रही हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!