Breaking News in Primes

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का ग्राम 

0 34

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का ग्राम

बोरावां में मनाया जन्मदिन

 

 

विधायक सचिन यादव ने कार्यकर्ताओं का किया स्वागत और माना आभार

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव का जन्मदिन बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया । श्री यादव के जन्मदिन पर निमाड़ अंचल सहित प्रदेश भर मेें कांग्रेस कार्यकर्ताओं, उनके समर्थकों और प्रशंसकों ने सेवा कार्य भी किए । श्री यादव के गृहगांव बोरावां में उनके अनुज पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक सचिन यादव की मौजूदगी में परिवारजनों और कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया । श्री यादव के जन्मदिन पर समूचे निमाड़ अंचल से आए कार्यकर्ताओं का सचिन यादव ने स्वागत किया । अरूण यादव के जन्मदिन पर सचिन यादव और उनकी माताजी श्रीमती दमयंती यादव ने केक काटा और अरूण यादव के दीर्घायु होने की कामना की । बोरावां पहुॅचे कार्यकर्ताओं ने श्री यादव के जन्मदिन के अवसर पर आतिशबाजी की ।

उल्लेखनीय है कि पूर्व केबिनेट मंत्री सचिन यादव का जन्मदिन भी विगत 10 जनवरी को था । इस दौरान उनके भोपाल प्रवास पर होने के कारण कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बोरावां में उनका भी जन्मदिन मनाया और उन्हें पुष्पहार पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाए दी ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने उपस्थित कार्यकताओं का आत्मीयता से आभार व्यक्त किया । श्री यादव ने आगे कहा कि पूज्य बाबूजी सुभाष यादव के समय से आप सभी स्नेह और आशीर्वाद सदैव मिलता आया है और आशा करता हूॅ कि आगे भी यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा ।

 

पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव के जन्मदिन के अवसर पर परिवारजनों की उपस्थिति में बोरावां निवास पर विशेष अनुष्ठान एवं पूजन किया गया । साथ ही सभी आगन्तुकों को विनयपूर्वक स्वल्पाहार भी करवाया गया । विभिन्न स्थानों से बोरावां केक लेकर पहुॅचे कार्यकर्ताओं का सचिन यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!