Breaking News in Primes

स्काई डाइविंग फेस्टिवल 9 नवम्‍बर से उज्जैन में&राज्य मंत्री श्री लोधी

0 37

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की मंशानुरूप म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा डाइविंग फेस्टिवल के चौथे संस्करण का आयोजन उज्जैन में 9 नवंबर से किया जा रहा है। उज्जैन में तीन माह के लिये पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल सकेगा। यह बात संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताई। राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि संस्था द्वारा उच्चतम मानकों के साथ प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग कराई जायेगी। यह पूर्णतः सुरक्षित है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि स्काई-डाइविंग फेस्टिवल के तीन संस्‍करण की सफलता एवं एडवेंचर गतिविधि के प्रति पर्यटकों के उत्‍साह को देखते हुए इस वर्ष उज्‍जैन में चतुर्थ संस्करण (तीन माह के लिए) आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन में दताना एयरस्ट्रिप पर एडवेंचर लवर्स आसमान में उड़ने के रोमांच का अनुभव कर पाएंगे। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है।

एक हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद
इस संस्‍करण में आयोजक संस्‍था Sky-high India द्वारा स्‍पेशल स्‍काई-डाइविंग Aircraft New CESSNA  182P (fully modified for sky-diving) Aircraft द्वारा स्‍काई डाइविंग हेतु प्रयोग किया जायेगा, जिसकी क्षमता कुल 6 सदस्‍यों की है, जिसमें एक बार में 2 प्रतिभागी, 2 Instructors के साथ स्‍काई डाइविंग कर सकेंगे। तीन माह में 1000 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है। भविष्‍य में स्‍काई-डाइविंग के साथ अन्‍य एयरबेस्‍ड  गतिविधि भी संचालित की जावेंगी।   

आधुनिक और बेहद सुरक्षित होगी राईड
स्काई डाईविंग का संचालन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ऐ) एवं यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (यू.एस.पी.ए.) USPA द्वारा प्रमाणित संस्था “स्काई-हाई इंडिया” द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!