Breaking News in Primes

किरंदुल नगर में बैलाडीला टैलेंट हंट का मेगा ऑडिशन हुआ संपन्न

0 501

किरंदुल नगर में बैलाडीला टैलेंट हंट का मेगा ऑडिशन हुआ संपन्न

“25 अक्टूबर को होगा डान्सिंग एवं सिंगिंग का महा मुक़ाबला”

किरंदुल: लौह नगरी कहे जाने वाले बैलाडीला क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। परंतु सही मंच ना मिलने के कारण उनकी प्रतिभा छुपी रह जाती है। ऐसे ही प्रतिभावान कलाकारों को मंच देकर उनके खूबियां को लोगों के बीच लाने के लिए नगर की एक संस्था “पहल” ने अपना पहला प्रयास करते हुए नगर में गायन एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। जिनके तहत में 20 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे से नगर में सभी प्रतिभागियों का मेगा ऑडिशन प्रारंभ किया गया। सिंगिंग में जूनियर एवं सीनियर दो वर्ग रखा गया। जूनियर में 18 वर्ष से कम व सीनियर में 18 वर्ष आए ऊपर के प्रतिभागियों को शामिल किया गया। तथा ग्रुप डान्सिंग में आयु की कोई सीमा नही थी। ऑडिसन के माध्यम से सभी कलाकारों का चयन किया गया। इस मेघा ऑडिसन के विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 85 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस मेघा ऑडिसन में जजों के द्वारा सिंगिंग के दोनों वर्ग एवं डान्सिंग के फाइनलिस्ट का चयन किया गया। जिसका फाईनल मुकाबला 25 अक्टूबर को किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड में भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। जिसमें ग्रुप डांस के विजेता को 25000 रुपए एवं ट्रॉफी, दृतीय स्थान पाने वाले को 15000 एवं तृतीय स्थान पाने वाले को 10000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। सिंगिंग के जूनियर व सीनियर दोनो वर्ग के विजेता को 15000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पाने वाले को 10000 और तृतीय स्थान पाने वाले को 5000 दिया जाएगा। इस संबंध में “पहल” संस्था के अध्यक्ष जमील खान व सचिव के. साजी में चर्चा करते हुए कहा हमारी संस्था “पहल” का यह पहला प्रयास है। हमारी कोशिश यही है कि बैलाडीला क्षेत्र के लोगों में छुपी प्रतिभा को हम निखार कर पब्लिक के सामने लाएं। हमारे इस छोटे से प्रयास से जहां कलाकारों को अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करने मंच प्राप्त होगा वही उनमें से चयनित कलाकारों को अपने कला के बलबूते पर ऊंची उड़ान उड़ने में मदद मिलेगी।आगे भी हम इसी तरह अन्य क्षेत्र के कलाकारों को भी सामने लाने का प्रयास जारी रखेंगे। 25 तारीख को होने वाले फाईनल मुकाबले में प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को हमारी संस्था की ओर से जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!