Breaking News in Primes

पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का 1499 वाँ जन्मदिवस पर सिम्पैथी फाउण्डेशन ने किया कार्यक्रम 

0 652

पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का 1499 वाँ जन्मदिवस पर सिम्पैथी फाउण्डेशन ने किया कार्यक्रम

 

पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का 1499 वाँ जन्मदिवस सिम्पैथी फाउण्डेशन द्वारा इस संकल्प के साथ मनाया जा रहा है कि 1499 लोगों की इस महीने मदद की जाए।

इसी क्रम में सिम्पैथी फाउण्डेशन द्वारा आज 29 सितंबर रविवार को बाग उमराव दुल्हा मदीना मस्जिद के पास मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आंखों, दांतों, स्त्री एवं शिशु रोग, जनरल फिजिशियन, शासकीय मलेरिया डेंगू विभाग द्वारा मलेरिया और डेंगू की जांच, फ्री दवाइयां जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई गई।

 

संस्था के सदस्य मारूफ अहमद खान द्वारा बताया गया की इस कैंप में लगभग 600 लोगों ने अपना चेकअप एवं जांच करवा के मेडिकल कैंप का लाभ उठाया। साथ ही साथ कैंप में आए हुए मोतियाबिंद के मरीजों का फ्री ऑपरेशन भी चिरायु हॉस्पिटल में करवाया जायेगा।

 

श्री मारूफ द्वारा जानकारी दी गई की 1499 लोगों की मदद करने के क्रम में इससे पहले 53 लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन, 700 लोगों को राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में निशुल्क भोजन, अनाथ बच्चों को गिफ्ट एवं पौधा रोपड़ जैसे कार्य भी लिए जा चुके हैं। इसी कड़ी में अगला कार्यक्रम 200 बच्चो को स्कूल कॉलेज की फीस तथा 27 लोगों को माइक्रो रोजगार के सहायता प्रदान करके किया जाएगा।

मेडिकल कैंप के कार्यक्रम में डॉक्टर गुफरान खान, डॉक्टर आमना अंसारी, डॉक्टर फरजाना खान, डॉक्टर अतीक अहमद, आरंभ संस्था, शासकीय विभाग की मलेरिया डेंगू जांच टीम समेत सिम्पैथी फाउण्डेशन के फरहान मकरानी, मारूफ अहमद खान, फरहान खान, फहद हुसैन, उस्मान खान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!