Breaking News in Primes

वर्ष 2018 में महामहिम राज्य पाल से सम्मनित शिक्षिका श्रीमती जितेन्द कौर थापरः&सफलता की कहानी

0 30

शिक्षक दिवस विशेष
 

सिंगरौली

“आत्म मंथन” (1) प्रस्तावना :- हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन हेतु शिक्षकों/संस्थाओं हेतु म.प्र. शिक्षा विभाग समय-समय पर विभिन्न आवारों पर पुरुस्कृत किया जायेगा, बहुत ही अभूतपूर्व एवं सराहनीय पहल है।
 (2) परिचय में श्रीमती जितेन्द्र कौर थापर शिक्षा विभाग में 04/02/1987 से कार्यरत हूँ। वर्तमान में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. बैठन जिला सिंगरौली म.प्र. में रसायन विषय से सम्बंधित व्याख्याता पद पर कार्यरत हूँ। मेरी शैक्षणिक योग्यता कार्बनिक रसायन में एम.एस.सी., बी.एड. एवं एम.ए. (शिक्षा) है। वर्तमान में जिला सिंगरौली के विज्ञान अधिकारी के रूप में सक्रिय कार्यरत हैं।

(3) उल्लेखनीय क्षेत्र एवं कार्य प्रारंभ में मैंने ध्यान दिया कि सिंगरौली दूरस्थ होने के कारण विद्यार्थियों में उदासीन मानसिकता का भाव था। मेरा एक ही लक्ष्य था कि इस भावना को दूर करके हर क्षेत्र में संस्था व जिले के छात्र छात्राओं में सुप्त मानसिकता को जागृत करके प्रत्येक गतिविधियों हेतु उत्प्रेरित करू। शाला का परीक्षा परिणाम XI, XII विषय रसायन का परिणाम विगत पांच वर्षों से उत्कृष्ट रहा है। हमारा प्रयास सफल हुआ, वर्तमान में संस्था ही नहीं जिले के विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं का रूझान हर क्षेत्र में है। सिंगरौली जिले में विभिन्न गतिविधियों संचालित है। विज्ञान गतिविधियों का संचालन शाला स्तर, 2 बलाक स्तर, जिला स्तर, जोन स्तर एवं राज्य स्तर तक होता है। इन गतिविधियों के उत्कृष्ट स्तर पर संस्था एवं जिले के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन काबिले तारीफ है।

 राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान जबलपुर द्वारा संचालित कार्यक्रम कनिष्ठ एवं वरिष्ठ ऑलम्पियाँड, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (विज्ञान प्रदर्श, विज्ञान गीत, विज्ञान नाटिका) राजय स्तीय पश्चिमी विज्ञान प्रदर्शनी (विज्ञान प्रदर्श, सहायक शिक्षण सामग्री (TLM), विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान क्लब, राज्य स्तरीय विज्ञान सेमीनार, कनिष्ठ गणित ऑलम्पियॉड में जिले से प्रतिभागियों की संख्या एवं चयनित संख्या का नियमानुसार प्रशारित प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार राशि प्राप्त करनाप हमस व की मेहनत का द्योतक है। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा संचालित भोगली उत्सव, NMMS, NTSE भी अत्याधिक संख्या में उपस्थित होकर चयनित होना उन पर की गई मेहनत की ओर इशारा करती है। उत्कृष्ट संख्या बैठन के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सदैव उत्कृष्ट रहा है। पिछले साल कु. नैंसी परिहार मोगली बाल उत्सव के अंतिम पड़ाव पर उत्कृष्ट प्रतिभा दिखा चुकी है। RAM SA द्वारा आयोजित प्रदर्शिनियों में मॉडल, TLM में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। TLM में मुझे विगत वर्षों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी यह 2011 से प्रत्येक वर्ष इसका जिले स्तर पर आयोजन होता है। इसमें संस्था के साथ-साथ जिले के प्रतिभागियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहता है। 2015 में रीवा संभाग टीम प्रभारी के रूप में चयनित प्रतिभागियों के साथ IIM दिल्ली में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 2018 में जिला विज्ञान प्रभारी/अधिकारी के साथ-साथ मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में 28-29/08/2018 को भोपाल में संस्था के प्रतिभागी हरिओम साहू के साथ उपस्थित हुई। 3 100% + शून्य निवेश नवाचार में कक्षा XI विषय रसायन में तत्यों की जानकारी, आबंधन, अणुसूत्र-समझाने में प्रयोग की गई तकनीक श्रेष्ठ सिद्ध हुई। समयाभाव के कारण उपरोक्त की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ कार्यालय जमा नहीं कर पाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को आयोजित होता है। इससे सम्बंधित कार्यक्रमों में विधालय, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं का भाग लेना उनकी अभिरूचि को व्यक्त करता है।

कई वर्षों से जिला कलेक्टर के द्वारा मुझे प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। (4) प्रशिक्षण संस्था में संचालित CCE गतिविधियों का प्रशिक्षण भोपाल से प्राप्त किया। “जादू नहीं विज्ञान हैं” का प्रशिक्षण भोपाल में 2016 में प्राप्त कर तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के बैठन, देवसर एवं चितरंगी ब्लाक के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। जीवन कौशल 1 2017-18 में भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण प्राप्त करके जिले के बैठन ब्लाक के प्रत्येक विद्यालय के दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। जीवन कौशल II 2018-19 में इंदौर में आयोजित 27/18 29/ प्रशिक्षण में सम्मिलित हुये। इसे अक्टूबर 10-15 10/18 तक बैठन के विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करना प्रस्तावित है।

(5) विशेष उपलब्धियाँ: शिक्षक दिवस 2006 पर मुझे पुरुस्कृत किया गया। 2017 में जिला कलेक्टर महोदय द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। 2011 में माननीय जगन्नाथ सिंह जी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। राज्य स्तर की विज्ञान प्रदर्शनियों में मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में पुरुस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय कहानी लेखन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

विज्ञान क्लब “मेडम क्यूरी” राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन कर चुका है। वर्तमान में शिक्षक दिवस 05/09/2018 को गोपाल में राज्यपाल शिक्षक पुरुस्कार के अंतर्गत माननीया श्रीमती आनंदी बेन पटेल (राज्यपाल), श्री दीपक जोशी (राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग), श्री कुंवर विजय शाह (मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग) एवं श्री लाल सिंह आर्य (राज्यमंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग) के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र, शाल, श्रीफल व 25000/- राशि प्राप्त हुई। (6) संक्षिप्तिकरण/आभार इस विशेष उपलब्धियों के लिये जिले के शिक्षा विभाग (जिला शिक्षा अधिकारी श्री रोहिणी प्रसाद पाण्डेय जी) एवं उच्च अधिकारियों, संस्था के माननीय श्री इन्द्रवली उपाध्याय जी (प्राचार्य) सहयोगियों, सहकर्मियों, छात्र-छात्राओं, मातापिता, परिवार के सभी सदस्यों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूँ, क्योंकि आप सभी के सहयोग के बिना यह सफर असंभव था। अंत में ईश्वर को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे कार्यस्थली सिंगरौली में भेजा। मेरी कोशिश हमेशा यही रहेगी कि आप सब के सहयोग से सभी चुनौतियों को हल किया जायेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!