Breaking News in Primes

43 साल देश को दिए, पूर्व सेना प्रमुख जनरल पद्मनाभन का निधन

0 94

चेन्नै
 पूर्व सेना प्रमुख जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन का चेन्नई में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। जनरल पद्मनाभन को सैन्य हलकों में प्यार से ‘पैडी’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 30 सितंबर 2000 से 31 दिसंबर 2002 तक थल सेनाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी थीं। दिल्ली में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) में शामिल होने से पहले जनरल पद्मनाभन ने एक स्वतंत्र तोपखाना ब्रिगेड और एक ‘माउंटेन ब्रिगेड’ की कमान संभाली थी। 15 कोर के कमांडर के रूप में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया था।

5 दिसंबर, 1940 को केरल के तिरुवनंतपुरम में जन्मे जनरल पद्मनाभन देहरादून स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) और पुणे के खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र थे।

1995 में IMA से हुए पास

दिसंबर 1959 में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से स्नातक होने के बाद उन्हें ‘आर्टिलरी रेजिमेंट’ में नियुक्त किया गया था। जनरल पद्मनाभन ने अपने शानदार करियर में कई प्रतिष्ठित पद संभाले और कई बड़े अभियानों में हिस्सा लिया। उन्होंने वर्ष 1973 में वेलिंगटन स्थित ‘डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज’ (डीएसएससी) से स्नातक किया।

संभाली थी गजाला माउंटेन रेजिमेंट की कमान

जनरल पद्मनाभन ने अगस्त 1975 से जुलाई 1976 तक एक स्वतंत्र ‘लाइट बैटरी’ की कमान संभाली और फिर सितंबर 1977 से मार्च 1980 तक ‘गजाला माउंटेन रेजिमेंट’ का नेतृत्व किया। यह पर्वतीय रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे पुरानी तोपखाना रेजिमेंट में से एक है और इसने कई युद्ध में हिस्सा लिया है।

43 साल सेना में दी सेवाएं

जनरल पद्मनाभन ने सितंबर 1992 से जून 1993 तक 3 कोर के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में कार्य किया। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पदोन्नति के बाद वह जुलाई 1993 से फरवरी 1995 तक कश्मीर घाटी में 15 कोर के कमांडर थे। 15 कोर के कमांडर के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान सेना ने कश्मीर में आतंकवादियों पर बड़ी बढ़त हासिल की। जनरल पद्मनाभन 43 वर्ष से अधिक की विशिष्ट सैन्य सेवा के बाद 31 दिसंबर 2002 को सेवानिवृत्त हो गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!