Breaking News in Primes

200 मकानों पर बुलडोजर चलाने का आदेश, 2600 पर खतरा; NCR में बड़ा ऐक्शन

0 50

गुरुग्राम

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में निगम की बिना अनुमति के ही भवनों का निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर निगम ने शहर में बन रहे अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। निगम द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में 2600 अवैध निर्माणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वही, गुरुग्राम में 200 अवैध भवनों को गिराने का आदेश जारी कर दिया गया है।

बीते तीन माह में यह अवैध निर्माणों का कार्य चल रहा है। निगमायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ ने चारों जोन की इनफोर्समेंट टीम को हर सप्ताह शनिवार को तोड़फोड़ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। निगम की तरफ से अब अगले माह से इन अवैध इमारतों को तोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि शहर में अवैध निर्माणों की भरमार है। रिहायशी कॉलोनियों में बिल्डरों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर लगातार अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निगम ने तैयारी की है। 2600 अवैध निर्माण कर्ताओं को कारण बताओ जारी किया गया है। सभी को एक सप्ताह के अंदर निगम में अपना जवाब देना है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो निगम की तरफ से उनको दोबारा डेमोलिशन ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद टीम को भेजकर तोड़फोड़ करने की कार्रवाई की जाएगी।

जोन-3 में नहीं हो रही कार्रवाई नगर निगम के जोन-3 में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण का कार्य चल रहा है। सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति की जा रही है। कार्रवाई न करने पर निगमायुक्त ने एसडीओ को भी बदल दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में यहां अवैध निर्माण को लेकर काम जोरों से चल रहा है।

तीन माह में 60 अधिक भवनों को तोड़ा गया
निगम की चारों जोन की टीम ने बीते तीन माह में 30 के करीब आयुध डिपो में अवैध निर्माणों का तोड़ने की कार्रवाई निगम की तरफ से की जा चुकी है। इसके अलावा 30 से अधिक अवैध निर्माणों को चारों जोन में निगम की इनफोर्समेंट टीम ने तोड़ा है। इनफोर्समेंट टीम की तरफ से अवैध निर्माणों पर धीमी कार्रवाई को लेकर असतुष्टि जाहिर कर प्रत्येक सप्ताह कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

किस जोन में कितने नोटिस दिए
● जोन-1 में 700 नोटिस
● जोन-2 में 800 नोटिस
● जोन-3 में 650 नोटिस
● जोन-4 में 450 नोटिस

200 से ज्यादा भवनों पर चलेगा बुलडोजर
सूत्रों नगर निगम की चारों जाने की टीमों ने 200 से ज्यादा अवैध निर्माणधीन भवना मालिकों को डिमोलेशन ऑर्डर जारी कर दिया है। ऑर्डर में निगम ने लोगों को पांच दिन का समय दिया है कि वह या तो अपने आप अपने अवैध निर्माणाधीन भवन को तोड़ ले अन्यथा निगम की तरफ से इनको तोड़ा जाएगा। नगर निगम ने अगले सप्ताह से अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाने की योजना तैयार कर ली है। किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए निगम ने पुलिस विभाग से फोर्स की भी मांग की है। सूत्रों के अनुसार नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन तैयार है। साथ ही नगर निगम इसके लिए योजना तैयार कर ध्वतस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

हर शनिवार को होगी तोड़फोड़
गुरुग्राम के निगम आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ा ने कहा कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए चारों जोन की इनफोर्समेंट टीमों को निर्देश दिए हुए हैं। प्रत्येक शनिवार को यह तोड़फोड़ अभियान चलाया जाना है। इसको लेकर निगम की तरफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!