Breaking News in Primes

ग्वालियर भजन गायक आत्महत्या मामले में दोनों पत्नियों पर FIR दर्ज

0 56

ग्वालियर

ग्वालियर पुलिस ने भजन गायक धर्मेंद्र झा की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उनकी दोनों पत्नियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धर्मेंद झा ने 28 जून को आत्महत्या कर ली थी। जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। इस मामले से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सामने आया था। जिसने लोगों को चौंकाकर रख दिया था।

35 वर्षीय झा ने अपनी पत्नियों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एक वीडियो भी जारी किया था। इसी वीडियो को पुलिस ने बतौर सबूत उपयोग किया है। जिससे यह बात साफ हो गई थी कि गायक की दोनों पत्नियों ने ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया।
वीडियो से खुलासा

गायक की दूसरी पत्नी नेहा परमार ने ग्वालियर के जनकगंज इलाके में ढोली बुआ का पुल स्थित अपने घर में गायक का शव पाया था। फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच के दौरान पुलिस को झा के मोबाइल फोन पर एक वीडियो मिला था। जिसमें उन्होंने आत्महत्या के कारणों के बारे में बताया था।
दोनों पत्नियों ने दी मानसिक प्रताड़ना

झा ने अपनी पहली पत्नी कोमल सरदाना के साथ विवाह के बाद दूसरी शादी की। उन्होंने डेढ़ साल पहले नेहा से शादी की थी। उन्होंने कोमल पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया। इस मामले में कहा कि उसने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। पर अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। उन्होंने वीडियो में आरोप लगाया कि उनकी दोनों शादियों ने उन्हें बहुत दर्द दिया। दोनों पत्नियों ने उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी किया।
भेदभाव को लेकर आलोचना

गायक ने दोनों पत्नियों को कड़ी सजा देने की अपील की। यही नहीं ऐसे मामलों में महिलाओं के प्रति भेदभाव पूर्ण व्यवहार होने के लिए कानूनी व्यवस्था की आलोचना की। वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने नेहा और कोमल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धर्मेंद्र झा एक टैलेंट शो में रनरअप भी रहे थे। उन्होंने भजन कलाकार के रूप में नाम कमाया था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!