Breaking News in Primes

राहौद में लगी पहली डॉक चौपाल, विभिन्न योजनाओं के साथ डिजिटल लेनदेन की मिली लोगों को जानकारी 

0 191

शिव शर्मा

ब्लॉक रिपोर्टर

शिवरीनारायण

 

राहौद में लगी पहली डॉक चौपाल, विभिन्न योजनाओं के साथ डिजिटल लेनदेन की मिली लोगों को जानकारी

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राहौद में डाक विभाग के निर्देश पर प्रदेश के बिलासपुर संभाग का प्रथम डाक चौपाल का आयोजन संदीपनी विज्ञान संस्थान महाविद्यालय राहौद में कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल उपस्थित थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय संचालक एवं संस्थापक संतोष गुप्ता उप संभागीय निरीक्षक जांजगीर उपसंभाग रवि साहू एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक चांपा ब्रांच के मैनेजर भरत उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन समुदाय को सभी डाकघर के योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। डाक चौपाल में ब्रांच मैनेजर भरत ने आईपीपीबी के द्वारा पोस्ट ऑफिस में डिजिटल लेनदेन व सभी शासकीय योजनाओं के डीबीटी के माध्यम से भुगतान के बारे में बताया वही रवि साहू एचडीआईपी जांजगीर ने डाकघर के विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से समुचा महाविद्यालय स्टाफ( श्री जे पी साहू , अश्वनी साहू , शिलिनी गुप्ता, श्रीमती सविता बारले, सुनीता बर्मन नेहा चंद्राकर, राजेश यादव ,पी आदिले, चित्रकुमार, दीना संगीता ,दिनेश, गीता टंडन, वीरेंद्र ,हेमदत,वरिष्ठ नागरिक अवधेश सिंह चन्देल सामाजिक कार्यकर्ता सरोज कुमार सारथी सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!