Breaking News in Primes

खबर का असर अधिकारियों की लगी फटकार,कुंभकर्णी नींद में सोए जागे जिम्मेदार।

0 523

खबर का असर अधिकारियों की लगी फटकार,कुंभकर्णी नींद में सोए जागे जिम्मेदार।

 

समस्या से निजात दिलाने रोड सुधार की कवायत चालू कर्मचारियों ने बदली कार्य शैली।

 

दैनिक प्राइम सन्देश सीधी/मझौली 

वर्षों पूर्व से बाईपास रोड में भर पानी एवं उत्पन्न कीचड़ की बैतन्नी पार कर स्कूल पहुंच रहे मझौली नगर क्षेत्र की नामी गिरामी स्कूल शासकीय सीएम राइस एवं शासकीय मॉडल स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी हमारे मझौली संवाददाता को स्थिति से अवगत कराते हुए बताएं कि इस समस्या को हम लोग वर्षों से झेल रहे हैं। वही दूसरी समस्या सीएम राइस स्कूल के नवीन भवन निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न हो गई है। जहां एक तो ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही स्कूल के शैक्षिक भवन को धराशाई कर दिया गया। जिससे शैक्षणिक कमरों की संख्या के अभाव में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था दो पालियों में संचालित की जा रही है जिसके कारण पठन – पठान प्रभावित हो रहा है। वही शैक्षणिक समय में मनमानी पूर्वक मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है जहां मशीनों एवं वाहनों का शोरगुल शैक्षणिक कार्य में बेवधान डाल रखा है। तथा पूरे कैंपस में कर्मचारियों द्वारा सामग्री रख अव्यवस्था फैलाई जा रही है। साइकिल खड़ा करने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों की इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए दैनिक प्राइम सन्देश समाचार पत्र व प्राइम टीवी वेब पोर्टल में प्राथमिकता के साथ खबर प्रकाशन किया गया। तब जिले के आला अधिकारियों के फटकार के बाद स्थानीय अधिकारी एवं संविदाकार कुंभकर्णीय नींद से जाग बायपास रोड के गड्ढों की पटाई रविवार को सुबह से ही चालू कर रखा है।वही मनमानी पर उतारू विद्यालय भवन निर्माण कार्य के संविदाकार के कर्मचारी भी अपनी कार्य शैली पर बदलाव लाते हुए शैक्षणिक समय में मशीनों एवं वाहनों द्वारा किया जा रहा शोरगुल बन्द कर अवकाश के समय में काम करना प्रारंभ कर दिए हैं।साथ ही स्कूलों के केंपसों में जगह-जगह राखी सामग्री एवं कवाड हटाने का काम भी चालू कर दिए है। हालांकि भले ही चाहे थोड़ा बहुत इधर-उधर कार्य कर समस्या के समाधान करने का कवायत चालू की गई है लेकिन इस समस्या के लिए प्रशासनिक स्तर से कोई ठोस कार्यवाही होते नहीं दिख रही है। लोक स्वास्थ्य यंत्र की विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बताया गया है कि जिले के अधिकारियों द्वारा कर चालू करने का निर्देश दिया गया है संविदाकार द्वारा जल्द ही बाईपास का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व की तरह अब समस्या उत्पन्न नहीं होगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!