Breaking News in Primes

दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 50 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड होगा नाली कवरिंग निर्माण

0 100

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता सचिन तिवारी

 

 

*दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 50 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड होगा नाली कवरिंग निर्माण*

 

*विष्णु वेद विद्यालय की छात्राओं से कराया, भूमिपूजन,सडक बनाये जाने से स्कूली छात्राओं व श्रद्धालुओं में छलका अपार उत्साह*

 

कटनी – नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वार्ड पार्षद श्रीमति सीमा श्रीवास्तव के साथ आज 22 जुलाई को नगर निगम सीमांतर्गत दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 50 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन वरिष्ठ नागरिक प्रेम महाराज एवं विष्णुवेद स्कूल की छात्राओं से कराया भूमि पूजन । वार्ड में 50 लाख की लागत से सीसी रोड और नाली कवरिंग का कार्य किया जायेगा।सडक का कार्य विष्णु वेद स्कूल से शनि मंदिर – तिलक कालेज गेट तक किया जायेगा।वार्डवासियों ने महापौर से कहा कि शनिमंदिर एवं विष्णु वेद विद्यालय तक का पहुंच मार्ग विगत लंबे समय से खराब था,शनिदेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और विष्णु वेद विद्यालय में अध्ययनरत नौ निहाल छात्र छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पडता था।महापौर श्रीमति सूरी ने शहर के अंतिम छोर की इस सडक का निर्माण कराकर श्रद्धालुओं और छात्र छात्राओं के प्रति अनुकरणीय कार्य किया है लोगों ने महापौर का अभिनंदन कर खुशी का इजहार किया।

नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिये समर्पित महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट वार्डवासियों एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।इस मौके पर महापौर श्रीमति सूरी ने वार्डवासियों से कहा कि वार्डों में लोगों की मूलभूत बुनियादी सुविधाओं में कमी नहीं होने दी जायेगी उन्होंने कहा कि वे स्वयं वार्डों का भ्रमण कर आम जनमानस से सीधी बात करके उनकी समस्यायें समझ रही है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ जन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने शिकायत के लिये मोबाईल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है वार्डवासी उस पर अपनी समस्या बता सकते है।पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड सहित समस्त वार्डो में विकास को गति प्रदान की जा रही है।

 

इस दौरान स्थानीय पार्षद सीमा अरविंद श्रीवास्तव,एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,संजू नाकरा,विनोद प्यासी,लक्ष्मीकान्त शुक्ला,अशोक खरे,रामनारायण पांडेय,वेद प्रकाश त्रिपाठी,मनोज प्यासी, मुकर्जी सर,उमाशंकर दिवेदी,पवन श्रीवास्तव,विनीत खरे स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!