Breaking News in Primes

सीएम राइस स्कूल मझौली में उत्साह के साथ उत्सव के रूप में मना गुरु पूर्णिमा।

0 435

सीएम राइस स्कूल मझौली में उत्साह के साथ उत्सव के रूप में मना गुरु पूर्णिमा।

 

शिक्षकों के साथ बच्चों ने व्यक्त किया अपना विचार, प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन मंत्रालय मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी गाइड लाइन व आदेश एवं जिला शिक्षा अधिकारी अधीकारी सीधी के निर्देशन के परिपालन में प्राचार्य शासकीय सीएम राइस उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में असाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सेवानिवृत प्राचार्य रामराज शुक्ला के मुख्य अतिथि तथा रमेश तिवारी के विशिष्ट अतिथि में बड़े उत्साह और उमंग के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत की कड़ी में स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम के संबोधन की कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सेवानिवृत प्राचार्य रामराज शुक्ला द्वारा गुरु के महत्व, शिष्य गुरु संबंध, गुरु पूर्णिमा मनाए जाने का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बच्चों को समझाया व सुनाया गया। साथ ही संबोधन की कड़ी में बारी-बारी से सभी अतिथियों शिक्षकों द्वारा बच्चों को विधिवत गुरु शिष्य संबंध व गुरु पूर्णिमा मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान शिक्षक को एवं स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा गुरु स्मरण पर संभाषण के माध्यम से अभिव्यक्ति की प्रस्तुति दी गई।संबोधन की अंतिम कड़ी में सीएम राइस प्राचार्य केएल विश्वकर्मा द्वारा गुरु पूर्णिमा मनाए जाने का उद्देश्य गुरु शिष्य ने इसका प्रभाव, महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, के साथ स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का जिन्होंने अवकाश के दिन कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए। सेवानिवृत प्राचार्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहे रामराज शुक्ला एवं रमेश तिवारी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन व स्वल्पाहार

उपस्थित छात्र- छात्रों के बीच गुरु पूर्णिमा के महत्व उद्देश्य व गुरु शिष्य के बीच स्थापित संबंध के बारे में लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामराज शुक्ला, विशिष्ट अतिथि रमेश तिवारी, मांडल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शिवकुमार नामदेव के साथ स्कूल शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रही। कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल शिक्षक दिलीप गुप्ता द्वारा किया गया।

 

*पूर्व माध्यमिक कैम्पस में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम*

 

सीएम राइज विद्यालय के द्वितीय कैंपस पूर्व माध्यमिक जहां नर्सरी से आठवीं तक के बच्चे अध्यनरत हैं जो सुबह 7 बजे से उच्चतर माध्यमिक कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में सामिल नहीं हो सके। वहां 10 बजे से मुख्यमंत्री के निर्देशन पर स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन- आदेशन परिपालन में प्राचार्य सीएम राइस स्कूल के एल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशन में गुरु पूर्णिमा को उत्सव के रूप में मनाया गया। जहां पर शाला शिक्षकों शिक्षिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम संपादित किया गया इस दौरान उपस्थित शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुरु पूर्णिमा मनाए जाने के उद्देश्य व गुरु शिष्य के संबंध पर प्रकाश डालते हुए विस्तार बताया व समझा गया। इन छोटे बच्चों के बीच भी गुरु पूर्णिमा मनाए जाने के उद्देश्य एवं वर्तमान गुरु शिष्य तथा आदिकाल के गुरु शिष्य के संबंध में लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में विद्यालय के दो छात्र कृष्ण साकेत एवं शिवांश सिंह गुरु पूर्णिमा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए गुरु शिष्य पर अपनी अपनी अभिव्यक्ति दी। इस कार्यक्रम का मंचीय संचालन प्रधान अध्यापक सनत तिवारी द्वारा किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!