Breaking News in Primes

तापमान का पारा 42.50: मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन, गर्म हवा ने झुलसाया

0 221

तापमान का पारा 42.50: मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन, गर्म हवा ने झुलसाया

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन।प्रचंड गर्मी के इस मौसम में तापमान का पारा दिनों दिन बढ़ रहा है।पारा 42 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

नौतपा में रहेगा बादल और बारिश का मौसम…..

सीजन में सबसे ज्यादा तपने वाला नौतपा हर साल की तरह इस बार भी 25 मई शनिवार से 2 जून तक रहेगा। इस बार नौतपा में गर्मी के साथ बादल-बारिश का मौसम भी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मई में जिस तरह बादल- बारिश का मौसम है।यह प्री- मानसून गतिविधि नौतपा में भी जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 मई से 2 जून के बीच कुछ मौसमी सिस्टम सक्रिय रहेंगे। यह सिस्टम प्री- मानसून बारिश कराएंगे। बीच में दो या तीन दिन तेज गर्मी पड़ सकती है।

मई माह का चौथा सप्ताह शुरू होते ही तापमान भी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को पहली बार तापमान 45.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह माह के सामान्य औसत तापमान से 3 डिग्री अधिक है। इस दौरान सुबह से चल रही गर्म हवा के थपेड़ों ने दिनभर लोगों को झुलसाया। मौसम विभाग अगले 2 दिन 20 और 21 मई तक हीट वेव चलने की आशंका जता रहा है। हम आपको यह बता दें कि मई माह के चौथे सप्ताह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री तो न्यूनतम 27.0 डिग्री है। मंगलवार को दिन व रात के दोनों की तापमान सामान्य से अधिक रहे। दिन का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक तो रात का 2.0 डिग्री अधिक रहा। आने वाले दिनों में दिन का तापमान और बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग 21 मई तक दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना जता रहा है।

आज और कल भी चलेगी लू, बढ़ेगा पारा: मौसम केंद्र रायसेन के प्रभारी डॉ एसएस तोमर के अनुसार अभी जो भी सिस्टम थे वह कमजोर हो गए हैं। धीरे- धीरे तापमान बढ़ोतरी की ओर बढ़ रहा है। हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी और उत्तर पूर्वी से बदलकर पश्चिमी हो गया है। अगले दो दिन और अधिकतम तापमान बढ़ेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!