Breaking News in Primes

ग्वालियर में चुनाव ड्यूटी के बाद महिला एएसआई व कांस्टेबल गायब दोनों सस्पेंड दिल्ली में रचाई शादी

0 236

*ग्वालियर में चुनाव ड्यूटी के बाद महिला एएसआई व कांस्टेबल गायब दोनों सस्पेंड दिल्ली में रचाई शादी*

 

*दिल्ली में मिली दोनों की लोकेशन दोनों पुलिस कर्मियों को आईजी ने किया सस्पेंड।*

 

*दैनिक प्राईम संदेश हरिओम सोंधिया✍️*

 

ग्वालियर। आईजी ऑफिस में पदस्थ एक महिला एएसआई और एक आरक्षक के संदिग्ध रूप से गायब होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है! ज्ञात हो दोनों चुनाव ड्यूटी पर गये थे,लेकिन ड्यूटी पूरी करने के बाद से लापता हैं! इसकी शिकायत भी दोनों लापता पुलिसकर्मियों के परिजन ने आईजी से की, परिजनों ने आईजी को ये भी बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है,दोनों के परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदुगी का मामला दर्ज कराया है! *चुनाव ड्यूटी करने के बाद दोनों हुए थे गायब*

आईजी ग्वालियर रेंज के ऑफिस में आरक्षक अखंड प्रताप सिंह यादव और महिला एएसआई निशा जैन बीते 7 मई से लापता हैं,दोनों ही कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव के दौरान 7 मई की ड्यूटी पर भेज गया था,दोनों ने अपनी ड्यूटी पर मौजूदगी दर्ज करायी लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है ,दोनों के परिजनों ने 9 मई को शहर के कंपू पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करायी! लापता होने के 6 दिन बाद भी जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो परिजन ने ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना से भी मुलाकात की, हालांकि ने बिना सूचना दिए ड्यूटी पर ना आने को लेकर लापरवाही मानते हुए आईजी ने दोनों को सस्पेंड भी कर दिया है!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!