Breaking News in Primes

ट्रैक्टर चढ़ाकर कर दी रंगलाल और यसवंत गुर्जर की हत्या सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

0 756

*ट्रैक्टर चढ़ाकर कर दी रंगलाल और यसवंत गुर्जर की हत्या सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद*

 

*खूनी संघर्ष में दौ की मौत 11 लोग घायल जिन्हें भोपाल हमीदिया अस्पताल भेजा*

 

*दैनिक प्राईम संदेश हरिओम सोंधिया*

 

भोपाल। बैरसिया तहसील के गांव शुखला के वर्तमान सरपंच एवं गांव लोग और रिश्तेदारों की सेंकड़ों संख्या बुलाकर सरकारी जमीन के कब्जे के लेकर विवाद हुआ जिसमें गांव के पूर्व सरपंच के परिवार और बेटों को मौत के घांट उतारा पूरा लाईव वीडियो तांडव ट्रैक्टर एवं लट फरसों से हत्या करते हुए भोपाल। जिले के बैरसिया तहसील के एक गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार सुबह पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के यह लोग कुल्हाड़ी, सब्बल और डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। बैरसिया तहसील के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भमोरा के सुखला गांव में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। यहां सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था हाल ही में इस सरकारी भूमि पर बने साइलो का टेंडर खत्म हुआ था इसके बाद इस जमीन पर पूर्व सरपंच के परिवार परिवार के रंगलाल गेहं भंडार केन्द्र (साइलो) की निविदा समाप्त हो गई है। इसके बाद साइलो को हटा दिया गया। इसी मामले को लेकर शनिवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौच से शुरू हो गई और विवाद जल्द ही खूनी संघर्ष तक पहुंच गया दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसी बीच वर्तमान सरपंच के सदस्य मांगीलाल गुर्जर के एक रिश्तेदार ने रंगलाल और जसमल जसवंत गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल डाला। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनो पूर्व सरपंच के परिवार से थे, रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। वहीं संघर्ष में दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायलों में घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भोपाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

*3 थानों का पुलिस बल तैनात*

उधर घटना के बाद गांव में तनाव के हालात को

देखते हुए विदिशा जिले के शमशाबाद और भोपाल ग्रामीण के 7 में से 3 थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। वहीं शाम को गांव के ही श्मशान घाट पर दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!