Breaking News in Primes

कलेक्टर ने की 17 मई को होने वाली एपीसी की बैठक की समीक्षा

0 196

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज मुहैया कराएं- कलेक्टर

 

 

कलेक्टर ने की 17 मई को होने वाली एपीसी की बैठक की समीक्षा

 

शहडोल 14 मई 2024- कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में 17 मई को होने वाली एपीसी की बैठक की तैयारियां के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर ने खरीफ सीजन के लिए बीज वितरण के संबंध जानकारी ली तथा उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज मुहैया कराए जाएं, किसानों को ट्रेनिंग दे और किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध रहे और बीज वितरण हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में कस्टम हायरिंग सेंटर की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कस्टम हायरिंग सेंटर में मूल्य चार्ट व कस्टम हायरिंग सेंटर के बारे में किसानों को जानकारी रहें यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने किसानों को केसीसी वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा केसीसी के पात्र एवं अपात्र किसानों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अल्पावधि रबी फसल ऋण वितरण समीक्षा करते हुए कहा कि इसके लिए किसानों को सदस्य बनाना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने रासानियक उर्वरक का उपयोग, फसलवार अनुशसित उर्वरक की आवश्यक, खरीफ 2024 हेतु उर्वरक की आवश्यकता, नैनो यूरिया का उपयोग, मृदा परीक्षण, उच्च गुणवत्ता के बीज, कोदो कुटकी के उत्पादन, बीज वितरण, मृदा परीक्षण, कृषि उपज मंडी, नोटीफाइड बीज किस्मों का उपयोग, नवीन तकनीकी एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत हल्दी उत्पादन, सिंचाई हेतु ड्रिप स्प्रिंकलर, जैविक क्षेत्र का परिदृश्य, मध्यप्रदेश किसान ऐप में कृषकों का पंजीयन, गौशाला निर्माण की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देंश दिए कि सभी कार्या का डाटा बनाए और एपीसी की बैठक के बिंदुओ पर क्या स्थिति है वह सभी जानकारियां पूर्ण कर लें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, उप संचालक कृषि अधिकारी श्री आरपी झारिया, एलडीएम सहकारिता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!