Breaking News in Primes

केशरवानी परिवार में श्रीमद्भाल्मीकीय कथा का हुआ शुभारंभ।

0 224

गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा लगे ठुमके।

 

केशरवानी परिवार में श्रीमद्भाल्मीकीय कथा का हुआ शुभारंभ।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले के मझौली नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 केशरवानी गुप्ता परिवार के यहां आयोजित संगीतमय श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। विशाल कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ रथ सजाकर निकल गई जहां गुप्ता परिवार के साथ क्षेत्र के महिला पुरुष लोग भारी संख्या में शामिल रहे। यह शोभा यात्रा क्षेत्र प्रतिष्ठित मन्दिरों में पहुंच विराजमान देवी देवताओ को आमंत्रित किया गया। इस दौरान शामिल महिला पुरुष लोगों द्वारा डीजे एवं बैंड बाजे के धुनि पर जमकर ठुमके लगाए गए।

यह बाल्मीकि रामायण कथा सच्चिदानंद, कौशल्यानंदन, राघवेंद्र सरकार सीताराम, श्री रामचंद्र जी की असीम कृपा एवं पूर्वजों के पुण्य प्रताप से केसरवानी गुप्ता परिवार के घर आयोजित की गई है। जहां पूज्य गुरु आचार्य श्री ललित कुमार त्रिवेदी जी महाराज के सानिध्य में कथा व्यास श्रद्धेय हेरम्य कृष्ण दीक्षित जी महाराज सोनू के मुखारविंद से 13मई दिन सोमवार शाम 4 बजे से संचारित की जाएगी। जहां मुख्य श्रोत के रूप में रामखेलावन केसरिया गुप्ता विराजमान हो परिवार एवं क्षेत्रीय जनों के साथ कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करगे। जिसकी विशाल कलश यात्रा आज 12 मई दिन रविवार को निकाल शुभारंभ किया गया। 13 मई सोमवार को राम नाम महिमा, 14 मई मंगलवार को शिव पार्वती विवाह, 15 मई बुधवार को राम जन्मोत्सव, 16 में गुरुवार को बाल लीला यज्ञ रक्षा, 17 मई शुक्रवार को सीताराम विवाह उत्सव, 18 मई शनिवार को वन गमन केवट प्रसंग, 19 मई रविवार श्री राम मंगल यात्रा, 20 मई सोमवार को भरत चरित्र शबरी प्रेम, 21 में मंगलवार को सुन्दरकाण्ड राम राज्याभिषेक, कथा पाठ का प्रासंगिक वर्णन संपन्न होगा। इसी दिन चढ़ोत्ती एवं हवन पूजन संपन्न होगा ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारा 22 मई दिन बुधवार को आयोजित किया जाएगा। आयोजक गुप्ता परिवार रमाकांत -तुलसी, बृजेश- शतरूपा, उमेश- रोहिणी,रानी -कमल,राजीव, शिप्रा आदि द्वारा क्षेत्रीय जनों से कथा श्रवण कर पुण्य प्राप्त करने की अपील की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!