Breaking News in Primes

Breaking News : प्रदेश में फिर बदला मौसम, इन 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

0 1,325

Breaking News : प्रदेश में फिर बदला मौसम, इन 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

 

प्रदेश में वर्षा का सिलसिला और तेज भी होने के आसार

 

भोपाल। अरब सागर से आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में बादल छाने लगे हैं। गरज-चमक की स्थिति भी बन रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गुना, राजगढ़ और उज्जैन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके असर से उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

 

*गरज-चमक के साथ वर्षा*

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के अलावा अरब सागर में एक प्रति चक्रवात भी है। अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बादल छाने के साथ-साथ कुछ शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार बन गए हैं। बादल छाने के कारण दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में वर्षा का सिलसिला और तेज भी होने के आसार हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!