Breaking News in Primes

कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर जीत के लिए जी जान लगाना है “आनंद”

0 676

*कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर जीत के लिए जी जान लगाना है “आनंद”*

 

पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीधी ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पार्टी व शीर्ष नेतृत्व का काम है सिंबल जारी कर प्रत्याशी घोषित करना जबकि चुनाव के मैदान में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है और हार जीत भी कार्यकर्ता की ही होती है इसलिए इस लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के जीत के लिए जी जान लगाना है उपरोक्त वक्तव्य आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर नगर क्षेत्र मझौली में आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बैठक में पार्टी के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता व सीधी जिला के पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनन्द सिंह चौहान ने कही।आगे उन्होंने संसदीय क्षेत्र सीधी में मूलभूत समस्या एवं विकास के नाम पर लूट और भ्रष्टाचार का भी हवाला दिया गया वहीं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा गया कि पूरे ऊर्जा के साथ सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर मेहनत करेंगे तो उसका परिणाम भी अपने पक्ष में होगा हमे पहले खुद के पोलिंग बूथ को जीतने पर ध्यान देना है उसके बाद नजदीकी पोलिंग बूथों पर भी नजर रखना है वहीं लोगों को वर्तमान सरकार की विफलता और उनके भ्रष्टाचार को उजागर करना है श्री सिंह द्वारा कहा गया कि जरूरत पड़ने पर वे हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में खड़े थे व आगे भी खड़े मिलेंगे लेकिन आज हम सबको कांग्रेस ही नही देश के संविधान को भी बचाने की जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी और वह तभी सम्भव है जब हम कांग्रेस के प्रत्यासी को चुनाव जिताकर लोकसभा मे भेंजें। बैठक में उपस्थित अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव प्रभारी जगजीवन लाल पटेल, प्रदीप दीक्षित अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली सुधीद्र शुक्ला, रामकुमार सिंह, अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम, यमुना प्रसाद वर्मा, मदन मोहन तिवारी, इंद्रबली सिंह, भूपाल सिंह जनपद उपाध्यक्ष कुसमी, बीरन बैगा,रूबी सिंह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष,सरोज तिवारी, गणेश सोनी,विदेश सिंह,लोकेश सिंह”लकी”,मनोज तिवारी,धर्मेन्द्र सिंह,जगतभान यादव,शिवराज कोल,शिवेंद्र सिंह,शब्बीर खान सहित नजदीकी ग्रामो के कार्यकर्ता सामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!