Breaking News in Primes

श्री कृष्ण गोपियों संग नाचे शिवराज और प्रभुराम, होली रंग पंचमी के रंग शिवराज मामा के

0 267

श्री कृष्ण गोपियों संग नाचे शिवराज और प्रभुराम, होली रंग पंचमी के रंग शिवराज मामा के

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

संग कार्यक्रम आयोजित

रायसेन। रंग पंचमी पर्व के उपलक्ष में शिवराज मामा के सॉन्ग होली रंग पंचमी के रंग कार्यक्रम श्रीराम परिसर भाजपा कार्यालय आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक सुरेश पचौरी पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत और सांची के विधायक दो प्रभु राम चौधरी नपा अध्यक्ष सविता जमुना सेन राकेश तोमर सहित भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा बबलू चौधरी जगदीश अहिरवार अशोक राठौर ,चंद्र कृष्ण रघुवंशी दीपक पांडे मुकेश रघुवंशी दीपक रघुवंशी आदित्य जीतू शर्मा बद्री जादौन राजेन्द्र राज मीणा अंशुल शर्मा वीर सिंह पटेल की मौजूदगी में रंगपंचमी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदिशा लोकसभा सीट के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं विदिशा रायसेन सीट के क्षेत्र को आदर्श बनाऊंगा। क्षेत्र के चहुँमुखी विकास में कोई कसर नहीं रखूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यदि अच्छी होती तो सुरेश पचौरी जैसे नेता हमारी पार्टी में शामिल नहीं होते ।उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराने वाले कांग्रेस के नेता अब पश्चाताप कर रहे हैं।वे एक के बाद एक भाजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बना रहे हैं। इसके पूर्व उन्होंने फूलों की होली लोगों के साथ खेली । इसके बाद मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों के साथ लठमार होली भी खेली।

कलाकारों के साथ शिवराज प्रभुराम और जमना ने लगाए होली गीतों पर ठुमके

मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों के साथ विदिशा रायसेन लोकसभा सीट5 भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान सांची के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन सहित भाजपा नेताओं ने होली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।इतना ही नहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर झूमे नाचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!