Breaking News in Primes

पंचायत की चुनावी रंजिश: सहायक रोजगार में हाथ देकर

0 264

पंचायत की चुनावी रंजिश: सहायक रोजगार में हाथ देकर

*दैनिक दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी *जिला रायसेन*

का रूकवाई रास्ते की झाड़ियां में छुपे साथियों ने बाप बेटे पर किए चार फायर युवक के हाथ में लगी गोली गंभीर भोपाल रेफर आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

रायसेन। जिले के थाना सलामतपुर क्षेत्र के तहत अपने घर पौआनाला विदिशा जा रहे बाप बेटे की कार को हलाली डैम रोड पर एक रोजगार सहायक में हाथ देकर रुकवाया। तभी यहां झाड़ियां में छुपे उनके साथियों द्वारा देसी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी ।तीन गोलियां कार के गेट पर लगी एक गोली युवक के हाथ में लगी ।बताया जाता है कि घायल हुए युवक को सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया ।जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रैफर कर दिया गया इस गंभीर घायल का इलाज भोपाल के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। फायरिंग की इस घटना में पुलिस नेआठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है ।थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि बीती रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच हलाली डैमरोड़ पर सलामतपुर से विदिशा जिले की ग्राम पंचायत पौआनाला अपनी कार क्रमांक एमपी 0 4 जेडबी- 9047 से जा रहे कार में सवार होकर शाहिद अली और उनके बेटे ओसामा अली को हलाली डैम रोड पर पौआनाला पंचायत के रोजगार सहायक ने हाथ देखकर रुकवाई। फिर झाड़ियां में छुपे हुए अन्य साथियों ने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी ।इससे कार के कांच तोड़ते हुए एक गोली ओसामा अली के हाथ में घुस गई ।फरियादी शाहिद अली की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार अहिरवार लाल बहादुर मीणा धनराज तिवारी भूपेंद्र गुप्ता आशु और आशीष शर्मा मंगल माली हरि नारायण माली और रूप सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके विवेचना में लिया है।

यह है पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश का मामला

इस वारदात को अंजाम देने में विदिशा जिले की ग्राम पंचायत पौआनाला के रोजगार सहायक राजकुमार अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। रोजगार सहायक राजकुमारअहिरवार ने ही कार को रोका था और आसपास झाड़ियां में छुपे हुए अन्य साथियों ने देसी कट्टे या पिस्टल से गोली गोलीबारी शुरू कर दी। गोली धनराज तिवारी और लाल बहादुर मीणा द्वारा चलाई बताई जा रही है ।सरपंच चुनाव से ही इन दो पक्ष के लोगों में आपसी दुश्मनी चल रही थी। फरियादी शाहिद अली की बहू यासमीन पौआनाला की सरपंच है और आरोपी रोजगार सहायक राजकुमार अहिरवार के चाचा पूर्व में गांव के सरपंच रह चुके हैं। इधर घटना के 24 घंटे बाद भी आठ आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!