Breaking News in Primes

किरंदुल लैंड स्लाइड हादसे में मृत चारों मजदूर साथियों को नगरवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि”

0 547

किरंदुल लैंड स्लाइड हादसे में मृत चारों मजदूर साथियों को नगरवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

किरंदुल (प्राईम संदेश) विगत 27 फरवरी को किरंदुल में निर्माणाधीन छनन संयंत्र-03 में कार्य के दौरान घटित एक हृदय विदारक दुर्घटना में अनायास ही काल के गाल में समा गए चार मजदूर साथियों निर्मल, तुषार, बिट्टू और संतोष कुमार को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड चौंक, किरंदुल में आयोजित शोक सभा में नगरपरिवार द्वारा मौन धारण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सादर श्रद्धांजलि दी गई। उक्त आयोजित शोक सभा में मुख्य महाप्रबंधक (वर्क्स) किशन आहूजा, एसकेएमएस के अध्यक्ष देवरायलु, सचिव राजेश संधू, एनएमडीसी एससी एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बी एल तारम, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन एवं संयुक्त खदान मजदूर संघ तथा किरंदुल के समस्त सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी, सदस्य, नगर के समस्त श्रमिक साथी, नगरपरिवार के समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार बंधुगण, नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने उपस्थित होकर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!