Breaking News in Primes

नगरपालिका परिषद ने विकास कार्यों के लिए शहर की 56 अवैध कॉलोनियों को किया चयनित

0 239

नगरपालिका परिषद ने विकास कार्यों के लिए शहर की 56 अवैध कॉलोनियों को किया चयनित

खबर रायसेन से

खसरों के परीक्षण की फाइल अटकी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे कॉलोनीवासी

रायसेन।रायसेन शहर की नगर पालिका परिषद द्वारा 56 अवैध को वैध करने कॉलोनियों की प्रक्रिया फाइल अधर में लटकी हुई है।कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया करीब सालभर सुस्त चाल की तरह चल रही है।इसकी वजह खसरों के मिलान परीक्षण भी बताई जा रही है।

इन कॉलोनियों में होंगे विकास कार्य

नपा ने सर्वे के दौरान चयनित की गई शहर की 56 कॉलोनियों में सबसे ज्यादा वार्ड 4 की सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां शामिल हैं।जिनमें श्रीजी सिटी फेस गोपालपुर,वीआईपी कॉलोनी साँईं बिहार कॉलोनी प्रिंस बिहार कॉलोनी रॉयल सिटी पाटनदेव टोल टैक्स नाके के पास कॉलोनी वार्ड 13वार्ड 14 खैराबाद संजय नगर कॉलोनी पटेलनगर हटोर मोहल्ले की कालोनियां शामिल हैं।

नागरिकों ने बताईं परेशानियां

कहने को हम शहर में रहते हैं लेकिन यहां पर सड़क नाली और पानी नहीं है। नपा के टैंकर के भरोसे रहना पड़ रहा है। पेयजल लाइन भी नहीं बिछाई गई। हैंडपंप के पास भी गंदा पानी जमा रहता है जो उसमें रिस रहा है।नीतू यादव गृहणी वीआईपी कॉलोनी वार्ड 4 रायसेन

शहर की अन्य कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन हमारी कॉलोनी में नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। वहीं पानी निकासी की व्यवस्था की गई है। सड़क भी बदहाल हो चुकी हैं। जिनका निर्माण होना चाहिए।एतेन्द्र कुमार आर्य साँईं बिहार कॉलोनी

आज से आठ साल पहले यानी 2016 तक बनी अवैध कॉलोनियों को सरकार ने वैध किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद नपा ने शहर के विभिन्न वार्डों की कॉलोनियों में सर्वे किया था।जिसमें 56 अवैध कॉलोनियों चिन्हित हुई थीं। नपा परिषद के जनप्रतिनिधियों अफसरों की मनमानी लापरवाही की वजह से 7 साल बीत जाने के बावजूद 56 अवैध को वैध कॉलोनियों के रहवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।

इनका कहना है

शहर की 56 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही चल रही है।प्रथम प्रकाशन की सूचना जारी की गई है।लोगों से दावे आपत्तियां बुलाई गईं हैं।इसकी समयावधि 15 दिन तय की गई है।सर्वे कर नक्शा तैयार कर लिया गया है।प्रोजेक्ट फाइल बनाकर अग्रिम कार्यवाही के लिए कलेक्टर के पास अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजी जाएगी।आशुतोष सिंह इंजीनियर नपा परिषद रायसेन

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!