Breaking News in Primes

रूपयों के लेनदेन को लेकर दो आरोपियों ने गोली मारकर

0 188

रूपयों के लेनदेन को लेकर दो आरोपियों ने गोली मारकर

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

मढ़वाई के प्रॉपर्टी डीलर को उतारा था मौत के घाट, पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले को किया उजागर आरोपियों को किया गिरफ्तार कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जिला जेल पठारी

रायसेन। जिले के थाना सांची अंतर्गत मढ़वाई निवासी प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात दो आरोपियों द्वारा रुपयों के लेनदेन को लेकर पिस्टल से गोली मारकर कमापार माता मंदिर परिसर में हत्या कर दी थी।इस अँधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पसीना छूट गया।मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधारपर साँची पुलिस प्रापर्टी डीलर के मर्डर के हत्यारों तक पहुंची।

यह है रुपयों के लेनदेन का सारा मामला

मढ़वाई निवासी प्रहलाद पिता भवानी सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष जमीन प्लॉटों की खरीदी विक्रय का प्रापर्टी डीलर के कारोबार से जुड़ा था।विदिशा के दो युवकों का प्रहलाद सिंह ठाकुर मढ़वाई साँची का जमीन बिक्री के कमीशन के रुपयों को लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।रोजाना की तरह 15 फरवरी गुरुवार को शाम करीबन 6 बजे गांव से पैदल चलते हुए कमापार माता मंदिर प्रहलाद सिंह ठाकुर उम्र 40 साल पूजन दर्शन करने के लिए पहुंचा।तभी बाइक पर सवार होकर विदिशा के दो युवक मन्दिर की थोड़ी दूरी पर पहुंचे।वह दोनों युवक घात लगाकर उसके लौटने का इंतजार करने लगे।तभी उसके मोबाइल फोन पर ध्यान बांटने के लिए किसी ने फोन किया।तभी दोनों आरोपियों ने मौका देखकर कमापार माता मंदिर विदिशा रोड़ साँची से एक पिस्टलसे उसकी कनपटी पर गोली दाग दी।गोली लगते ही प्रापर्टी डीलर प्रहलाद सिंह ठाकुर माता मंदिर की सीढ़ियों पर गिर गया।मामले की सूचना मिलते ही थाने के टीआई मान सिंह चौधरी पुलिस फोर्स लेकरघटना स्थल पहुंचे।गंभीर रूप से घायल प्रापर्टी डीलर प्रहलाद सिंह ठाकुर को पुलिस और प्रहलाद के बड़े भाई केशव ठाकुर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल विदिशा में भर्ती कराया ।जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।सांची थाने के टीआई मान सिंह चौधरी ने शव का पंचनामा बनाने के पश्चात द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।घटना की सूचना मिलते ही एसपी विकाश कुमार शाहवाल,एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी मोहन सारवान ने घटना स्थल का रात में ही निरीक्षण किया और आरोपियों के सुराग लगाकर जेल भेजे जाने की रूपरेखा तैयार की।पुलिस अधीक्षक शाहवाल ने हत्या के इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बाद में पुलिस विभाग रायसेन एसडीओपी मोहन सारवान के नेतृत्व में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पुलिस अफसरों की एक पुलिस टीम गठित की गई।मुखबिरों की सूचना मोबाइल के कॉल डिटेल्स आधार पर दोनों आरोपी युवकों तक पहुंची सांची पुलिस।सांची पुलिस ने सांची और विदिशा के कई धनाढ्य जमीन प्लाट के प्रापर्टी डीलरों अन्य करीबन अन्य लोगों 27 लोगों को पूछताछ के लिए सांची थाने में बिठाया गया था।मुखबिरों का जाल बिछाकर पुलिस अधिकारियों पुलिस कर्मियों द्वारा हत्या से जुड़ा मुख्य आरोपी शुभम उर्फ गोलू तिवारी,शुभम उर्फ पट्टू पटेल निवासी विदिशा को हिरासत में लिया था।

एएसपी केके खरपुसे, एसडीओपी मोहन सारवान और सांची थाना प्रभारी मान सिंह चौधरी ने मंगलवार को दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम के मीटिंग हॉल में मीडिया कर्मियों के सामने मढ़वाई के प्रापर्टी डीलर प्रहलाद सिंह ठाकुर को गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा।दोनों आरोपियों2ने हत्या की वारदात की घटना भी कबूल कर ली है।

ऐसे दिया घटनाक्रम को अंजाम…

एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने मीडिया कर्मियों को बताया कि मढ़वाई के थाना सांची क्षेत्र के रहने वाले प्रापर्टी डीलर प्रहलाद सिंह पिता भवानी सिंह ठाकुर प्रापर्टी जमीनें प्लाट खरीदने बेचने के कारोबार से जुड़ा था।आरोपी शुभम गोलू तिवारी द्वारा मृतक प्रापर्टी डीलर प्रहलाद ठाकुर सेमरा में 2 बीघा जमीन का 15 लाख रुपये में सौदा कराने एग्रीमेंट किया गया था।एग्रीमेंट के डॉक्यूमेंट सहित 5 लाख रुपये शुभम उर्फ गोलू तिवारी को वादे के मुताबिक मृतक प्रापर्टी डीलर प्रहलाद सिंह ठाकुर देने को राजी नहीं था।इस तरह मृतक प्रहलाद सिंह ठाकुर द्वारा कमीशन खोरी को लेकर कई लोगों को उलझा कर रखा।आरोपी शुभम गोलू तिवारी ने घर के जेवर बेचकर प्रहलाद ठाकुर को रकम दी थी।शुभम उर्फ गोलू तिवारी कई दफे रुपये देने की बातें की फिर भी वह साफ मुकर गया।तब वह परेशान हो गया।शुभम उर्फ गोलू तिवारी पता रघुवर दयाल उम्र 33 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर मन्दिर किले अंदर विदिशा ने अपने साथी शुभम उर्फ पट्टू पटेल पिता स्व. युवराज सिंह पटेल उम्र 33 वर्ष सिंधी कालोनी विदिशा के साथ साजिश रचकर हत्या की योजना बनाई।गोलू तिवारी ने अपने साथी शुभम पट्टू पटेल के साथ अपनी बाइक क्रमांक एमपी40 बीए-3328 पर सवार होकर साथ में अवैध देशी पिस्टल लेकर कमापार माता मंदिर सांची पहुंचे।अंधेरा होने का इंतजार करने लगे।जिसे बाद में साँची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकल और देशी पिस्टल जिंदा गोलियां जब्त कर लिए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!