Breaking News in Primes

पीएचई विभाग का पंचनामा : हरदा जिलें में रनिंग बिल के नाम पर घटिया निर्माण का बोलबाला

0 243
  • क्या हरदा में हर घर नल से जल के स्थान पर पहुंच रहा भ्रष्टाचार ?
  • संभाग के हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम में पीएचई विभाग का कारनामा, घटिया निर्माण पर चुप्पी
  • हरदा जिलें में नियमों की धज्जियां उड़ाते ठेकेदार को PHE का संरक्षण

मनीष कुमार राठौर / 8109571743

भोपाल / हरदा । लोक स्वास्थ्य विभाग यांत्रिकी विभाग हरदा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं निर्धारित मात्रा में राज्य शासन की नीति एवं निर्देशों के अनुरूप पेयजल प्रदाय हेतु नलजल योजनाओं का सर्वेक्षण, अन्वेषण एवं क्रियान्वयन करने के नाम पर हरदा जिलें में पीएचई विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से लाखों रूपए का बंदरबाट किया जा रहा है, जिसकी जानकारी हरदा जिलें में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री पवन गुप्ता को होने के बाद उचित कदम नहीं उठाते घटिया निर्माण को सही सिद्ध करने में लगे है वही इसकी जानकारी प्राईम संदेश ने नर्मदापुरम के एसी महेश अहिरवार को दी थी जिसके बाद भी ना जाने किस मोहर्त का किया जाता है । हरदा जिले में नल जल योजना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की दुर्दशा देखने लायक है जहां पर गुणवत्ता हैं और घटिया कार्यों का अंजाम दिया जा रहा है जिसके बाद भी जिले में पदस्थ उपयंत्री और एआई के साथ एसडीओ मिलकर कार्य को लीपापोती करने में लगे हुए हैं ।हरदा में हर घर नल से जल के स्थान पर पहुंच रहा भ्रष्टाचार

हरदा पीएचई की देखरेख में कैसे चल रहा घटिया निर्माण कार्य ?

पाठकों की जानकारी के लिए बता दे कि नियम अनुसार किसी भी कार्य को चालू करने के पूर्व उस पर कार्य का नाम, लागत, प्रारंभ दिनांक, से लेकर पैकज क्रमांक, मद सहित अनेक कार्यों लेखा जोखा हों चाहिए परंतु लेखपाल से लेकर इंजीनियर सभी का कट होता है । जानकारी के लिए बता दे की ग्राम नौसर में बोर्ड के स्थान पर फ्लेक्स लगा दिया गया है । वही ग्राम नौसर में कहीं-कहीं तो स्टैंड पोस्ट बने ही नहीं है और जहां पर बने हैं वहां पर भी घटिया किस्म के स्टैंड पोस्ट बने हैं और जो नल की टोटी लगी है वह भी लोहे की लगी हुई है नौसर में संबंधित ठेकेदार के द्वारा रनिंग भुगतान करवा लिया गया और ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है । जबकि यह पर पाइप दबाने वाली नाली की यह स्थिति है कि उसके ऊपर जो सीसी की गई है इतनी घटिया किस्म की गई है की रोड पर नाली जैसे दिख रही है । इसके अलावा ग्राम सोडलपुर में नाली के ऊपर स्टैंड पोस्ट बना दिए एवं लोहे के नल लगा दिए, जबकि नियम अनुसार एस एस की टोटी लगना चाहिए वही आलमपुर ग्राम पंचायत की भी यही स्थिति है जहा पर घटिया किस्म के स्टैंड पोस्ट बना दिए जिसमें ना ही सरिया है और ना ही जीआई पाइप जो उसमें लगने वाला है। जिसमें नियमों के अनुसार जो जीआई पाइप का लगना चाहिए वह नहीं है

कैसे पकड़ाई में आयेंगे पीएचई विभाग के घोटाले ?

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में यदि इसकी उच्च स्तर जांच हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा वही गलियों में जो नल कलेक्शन के लिए जो पाइप छोड़े हैं वह भी ऊपर दिख रहे हैं, और कहीं ना कहीं तो बीच रोड पर से नल के कनेक्शन निकाल दिए हैं जिससे वाहन निकालने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कहीं ना कहीं पाइप टूटने का डर भी रहता है बीच रोड पर ही वाल के स्टैंड बना दिए जिससे वहां के निकलने वाले ग्रामीणों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जो वाल के गड्ढे बने हैं वह भी खुले हैं जिससे मवेशी बच्चे आदि गिरने का डर भी बना रहता है । साथ ही देखा जाए तो पाइपलाइन दबाने के लिए रोड़ो को खोदा गया है तो कहीं-कहीं ठेकेदार के द्वारा जो सीसी की गई है वह भी घटिया किस्म की गई है जिस में रोड पर नाली जैसी दिखती है सूत्रों की माने तो कहीं-कहीं तो बिना सीसी तोड़े ही सीसी का बिल लगा दिया संबंधित ठेकेदार के द्वारा?

क्या कहना है ।

आपके द्वारा जिन निर्माण कार्यों में कमियां बताई गई है उनको जांच टीम से निरीक्षण कराया जाएगा वही जो काम गलत हुए हैं उन्हें फिर से कराया जाएगा इसके साथ ही अन्य गांव में कुछ अच्छे कार्य भी हुए हैं ।

पवन गुप्त प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरदा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!