Breaking News in Primes

नगर पंचायत लखनपुर को उपमुखमंत्री अरुण साव ने दिया करोड़ो रूपये की सौगात –

0 258

के आर कौशिक अंबिकापुर सरगुजा ब्यूरो लखनपुर (फोटो)09/02/2024

नगर पंचायत लखनपुर को उपमुखमंत्री अरुण साव ने दिया करोड़ो रूपये की सौगात –

 

लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के मांग अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के पहल से लखनपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने करोड़ों रुपए की स्वीकृति दी है। नगर पंचायत लखनपुर के विभिन्न वार्डो में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में लखनपुर नगर पंचायत अंतर्गत गौरवपथ, डामरीकरण सड़क,पुल – पुलिया सहित अन्य निर्माण कार्यों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू की मांगों उपरांत व विधायक राजेश अग्रवाल की पहल पर प्रतिनिधि मंडल रायपुर पहुंच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात करते हुए विकास कार्यों के लिए मांग रखी। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के द्वारा लखनपुर नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की सुकृति प्रदान की है। वही विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर नगर पंचायत परिषद लखनपुर ने नगरीय प्रशासन मंत्री का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के निवास पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही विकास कार्यों को लेकर आश्वाशन दीया था। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत लखनपुर को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी है। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण शाह से मुलाकात करने के दौरान विधायक राजेश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पार्षद अमित बारी, महमूद खान चंद्रभान सिंह,मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!