Breaking News in Primes

चंदा बर्मन ने 10 वीं विश्व स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इनक्लाइनबेंच प्रेस चैंपियनशिप 2023 में जीता गोल्ड मेडल

0 295

लालबहादुर स्टेडियम हैदराबाद में जीता स्वर्ण पदक, चंदा बर्मन को पश्चिम बंगाल से मिल रही बधाई

 

हैदराबाद । देश विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बज चुकी चंदा बर्मन इस बार भी उन्होंने 10 वीं विश्व स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इनक्लाइनबेंच प्रेस चैंपियनशिप में देश और अपने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है । आपको बता दे की 10 वीं विश्व स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2023 जो कि 18 से 21 दिसंबर 2023 तक लालबहादुर स्टेडियम हैदराबाद में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत के अलावा बारह अन्य 12 देश शामिल हुए थे । नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, सूडान, यमन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अमेरिका जिसमें भारत से 152 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । जबकि पश्चिम बंगाल के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें चंदा बर्मन शर्मिष्ठा लाहिड़ी और पायल बर्मन ने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते

 

इसके अलावा उत्तम गुह विश्वास ने रजत पदक, प्रणय चक्रवर्ती ने स्वर्ण और रजत पदक, शैबल नाग ने रजत पदक, श्रीवास दास ने रजत और कांस्य पदक, श्रीकांत मैती ने कांस्य पदक, अशोक दास ने रजत पदक और महफुज रहमान विश्वास ने स्वर्ण पदक जीता ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!