Breaking News in Primes

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

0 192

*दैनिक प्राईम संदेश न्यूज़ से एस.एन.मिरी की खास रिपोर्ट*

 

*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

 

*मतदान केन्द्रों में मतदान की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

 

*सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की*

 

जांजगीर-चांपा 17 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में आज जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रो का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने जांजगीर, नैला, बनारी, अकलतरा, कोटमीसोनार के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि मतदाता निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। मतदाता सहज एवं स्वस्फूर्त अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!