Breaking News in Primes

कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने दिया गेंदु बाई चौहान को बनाएंगे विजयी

0 141

प्राईम संदेश रिपोर्टर कुणाल दशोरे

 

कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने दिया गेंदु बाई चौहान को बनाएंगे विजयी

 

कांग्रेस आब्जर्वर के साथ बैठक कर सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारों ने दिया समर्थन

 

नेपानगर। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में हो रही नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विधानसभा चुनाव प्रभारी योगेश महाजन से मुलाकात की। कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारियो ने विधानसभा चुनाव प्रभारी योगेश महाजन को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नेपानगर विधानसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उस उम्मीदवार को अपना संपूर्ण समर्थन देते हैं। कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा नेपानगर विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को गेंदु बाई चौहान के लिए कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान के लिए कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ उनकी जीत के लिए पूर जोर कोशिश कर और कांग्रेस को अधिक से अधिक वोटो से विजयी करेंगे। इस बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस,ब्लॉक कांग्रेस नावरा हरीश नारखेड़े, दरियापुर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा आसखड़के, खकनार ब्लाक अध्यक्ष स्नेहल चौधरी, देडतलाई अध्यक्ष विजय मालवीय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगिता पाटिल, कोकिला शर्मा, अलका मतलाने, रामा खेरे, चंचल पाटिल, कुलदीप श्रीवास्तव, दीपक गवई, संजय पवार, सुरेंद्र राठौर, योगेश पाटिल सहित मनडलम कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

नगर कांग्रेस और महिला कांग्रेस कमेटी से की मुलाकात

 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऑब्जर्वर योगेश महाजन ने आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर नगर कांग्रेस और महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी से मुलाकात कर चुनाव के संबंध में उनसे राय शुमारी की। कांग्रेस ऑब्जर्वर योगेश महाजन ने सबसे पहले दोपहर 2:00 बजे महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी से मुलाकात कर उनके विचार जाने। योगेश महाजन ने समस्त महिला पदाधिकारी से बूथ और पन्ना प्रभारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कांग्रेस ऑब्जर्वर योगेश महाजन ने 3:00 के करीब नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी से भी मुलाकात कर चुनाव के संदर्भ में उनसे रायशुमारी की। उन्होंने कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी से कांग्रेस को विजय होने के बारे में उनकी राय जानी।

 

अनुविभागी अधिकारी से नाम निर्देशन पत्र किया प्राप्त

 

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी द्वारा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया नेपानगर के अनुविभागीय कार्यालय से प्राप्त किया। भारतीय अखिल राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा गेंदु बाई पिता राम सिंह चौहान को नेपानगर विधानसभा 179 से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी गेंदु बाई पिता राम सिंह चौहान के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली और नगर कांगेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस सहित अधिवक्ता सैयद अशफाक हुसैन ने निर्वाचन अधिकारी अजमेर सिह गोड़ और तहसीलदार प्रवीण अहोरिया से नाम निर्देसन पत्र किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!