Breaking News in Primes

देवरी में हाईवे पर बनाए गए एसएसटी चेक प्वाइंट पर जप्त की गई एक लाख 39 हजार 500 रुपए की नगदी।

0 155

देवरी में हाईवे पर बनाए गए एसएसटी चेक प्वाइंट पर जप्त की गई एक लाख 39 हजार 500 रुपए की नगदी।

 

*दैनिक प्राईम संदेश राजू बैरागी*

*देवरी जिला रायसेन*

 

रायसेन। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत रायसेन जिले के देवरी में हाईवे पर बनाए गए

एसएसटी चेक प्वाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी टीम द्वारा भोपाल निवासी मोहम्मद फैजान के पास से एक लाख39 हजार 500रू नगद जप्त किए गए। मोहम्मद फैजान द्वारा उक्त नगदी के संबंध में संतोषजनक जानकारी तथा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई करते हुए एक लाख39 हजार 500रू की नगदी थाना देवरी की सुपुर्दगी में देते हुए वैधानिक कार्यवाही गई।

 

 

 

 

 

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा म प्र विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही रायसेन सहित सम्पूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता

प्रभावशील हो गई है रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की20 टीमें तथा एफएसटी की 21टीमें गठित की गई हैं जिनके द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!