Breaking News in Primes

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं भूमि पूजन कार्यक्रम*

0 517

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं भूमि पूजन कार्यक्रम*

*ब्योहारी में आयोजित होने वाली राहुल गांधी के सभा को लेकर बनी कार्य योजना*

 

अरविंद सिंह परिहार सीधी

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का एक दिवसीय दौरा क्षेत्र मझौली में 7 अक्टूबर को आयोजित हुआ जहां कार्यक्रम के प्रथम दौर में चंद्रोदय पैलेस मझौली में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुंवर आशीष सिंह पर्यवेक्षक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लोकसभा सीधी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उद्बोधन में संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में धौहनी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का विधायक निर्वाचित होने के लिए आह्वान किया। पर्यवेक्षक आशीष सिंह के द्वारा कहा गया कि आगामी विधानसभा का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा यह चुनाव आप लोगों का है और आप लोगों के प्रिय नेता अजय सिंह राहुल भैया के मान सम्मान का है इसलिए आप सभी मतभेद समाप्त कर संगठन के लिए काम करें। और संकल्प लें कि अपने प्रिय नेता अजय सिंह राहुल भैया के मान सम्मान के लिए एकजुट होकर कांग्रेस को विजय दिलाएंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल ने द्वारा कहा कि आगामी 10 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेता राहुल गांधी की सभा ब्योहारी में आयोजित होनी है चूंकि धौहनी विधानसभा क्षेत्र ब्योहारी का सबसे नजदीकी क्षेत्र है इसलिए यहां से ज्यादा से ज्यादा लोग और कार्यकर्ता ब्योहारी के सभा में शामिल हों जिसका संदेश देने मैं आया हूं। वहीं यह कहा कि 2003 से विधानसभा धौहनी में सूखा जैसी स्थिति है क्योंकि अंतिम विधायक 2003 में पंजाब सिंह निर्वाचित हुए थे तब से इस विधानसभा में कांग्रेस का विधायक नहीं बना है इसलिए दावेदारी सभी करें लेकिन टिकट जिसे मिले सब लोग मिलकर विजय दिलाए। मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीट में 4256 दावेदार हैं जबकि टिकट 230 को ही देनी है जो बहुत ही कश्मकश की स्थिति बनी है फिर भी संकल्प लेना है की अंतिम टिकट जिसे मिलेगी उसे कांग्रेस पार्टी मानकर विजय दिलानी है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रस नेताओ एवं युवा कर्मष्ठ कार्यकर्ताओ की अनुपस्थित चर्चा का विषय भी बनी रही। जिसका प्रमुख कारण राहुल भैया नहीं बल्कि क्षेत्र के कुछ जिम्मेदार नेता ही माने जाते हैं जिनके कारण कार्यक्रम से राहुल भैया अति करीबी एवं शुभचिंतक भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखते हुए अगल-बगल से भैया को सुनते देखे गए।

*37.40 लाख रुपए के निर्माण कार्य का किए भूमि पूजन*

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष के द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय मझौली के परिसर में 37 लाख 40 हजार रुपए का शॉपिंग कांपलेक्स एवं वाहन पार्किंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया जहां सभा भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मझौली के द्वारा संचालक के जरिए अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड वाचन कराया गया जिसमें बताया गया कि पहली किस्त के रूप में जनपद मझौली को 55 लाख रुपए जारी हुए हैं जिनमें 11 जनपद सदस्यों को पांच पांच लाख के दर से उनके क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए राशि वितरण की गई है वहीं दूसरी किस्त के रूप में 40 लाख रुपए प्राप्त हुए जिसमें 37 लाख 40 हजार रुपए का भूमि पूजन कराया गया है और इसी निर्माण कार्य में व्यय किया जाएगा और ढाई लाख रुपए कार्यालय व्यवस्था के लिए।आगे जब राशि आएगी तो 9 जनपद सदस्यों को फिर से निर्माण कार्य के लिए राशि दी जाएगी। अपने संबोधन में पूर्व नेता विपक्ष ने कहा कि सुनैना सिंह पहली जनपद अध्यक्ष हैं जिन्होंने रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक कराया है और सभी जनपद सदस्यों को ध्यान में रखते हुए राशि वितरण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है जो बधाई की पात्र हैं साथ ही उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को को ब्योहारी में कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी की सभा है जिसके तैयारी में वहां जाना है वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्योहारी की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होने का प्रयास करें साथ ही भरोसा दिलाया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो मझौली जनपद पंचायत को सबसे उत्कृष्ट और प्रगतिशील जनपद पंचायत बनाने का प्रयास किया जाएगा जिसके लिए आप सभी कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने का प्रयास करें। भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन सरपंच ग्राम पंचायत मुडहेरिया द्वारा संपन्न कराया गया। मंच संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम के द्वारा किया गया।

 

 

*कई लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता*

आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई लोगों द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनमें गंगा प्रसाद गुप्ता पूर्व जनपद सदस्य दादर जोगी पहाड़ी, अनिल यादव पोंड़ी, धर्मेंद्र विश्वकर्मा पांड, धर्मराज बहेलिया नौढ़िया, बृजेंद्र तिवारी पांड, नीतेश शुक्ला डांगा, विवेक सिंह परिहार अमेढिया, दिनेश साकेत पांड, दुर्गेश सिंह पैन राजीव सिंह पांड, शिवराम रावत अमेढ़िया,संजीव सिंह पांड, रामनरेश लोनी मगरा, अरुण केवट मंगरा, भोला यादव मंगरा, शिवानंद शुक्ला अमेढ़िया, महादेव गुप्ता मेड़रा,कन्हैया साहू धनौली,अशोक साहू धनौली, रामकिशोर साहू धनौली सामिल रहे। सदस्यता लेने वालों में कई लोग ऐसे शामिल हैं जो भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं हालांकि कुछ ऐसे लोग भी देखे गए जो दोनों ओर भाजपा और कांग्रेस में अपनी स्वयं की रोटी सेकने में जुटे रहते हैं। और जिसकी सरकार बनी उन्हें के नेताओं के पीछे लग जाते हैं ऐसे लोग ही पार्टी के लिए संकट बन जाते हैं।

 

 

*इनकी रही उपस्थित*

आज के कार्यक्रमों के दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ज्ञान सिंह चौहान, उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, संगठन मंत्री दयाशंकर पांडेय , सोशल मीडिया जिला प्रभारी पंकज सिंह, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश सिंह, सोनम सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली, सुनैना सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत मझौली, उपाध्यक्ष रमेश

कुशवाहा,श्यामवती सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी, उपाध्यक्ष भोपाल सिंह,रूबी सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष मझौली, मुढहेरिया सरपंच दीपा सिंह, प्रदीप दीक्षित अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली, सुधीन्द्र शुक्ला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली, जनपद सदस्य हाकिम सिंह परिहार, सुनील सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रबली सिंह मझौली, शिवेंद्र सिंह नौढिया, वीरेन बैग चमराडोल, संतोष तिवारी दादर, दिलीप तिवारी टेकर, पंकज सिंह चंदेल नेबूहा, विदेश सिंह, युवक ब्लॉक अध्यक्ष मझौली अभिषेक सिंह सनी नेबूहा, जगत भान यादव चुवाही, मुढहेरिया सरपंच पति ललन सिंह, अमेढिया हेमराज लोनी,पुष्पराज सिंह , लोकेश सिंह, दिग्विजय सिंह प्रांशू, अशोक कुमार साहू, आदि भारी तादाद में लोग शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!