Breaking News in Primes

20 अक्टूबर तक होगा छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन

0 138

प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

संभाग हेड अजीमुदिन अंसारी

 

हेडलाइन

 

*20 अक्टूबर तक होगा छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन*

 

*9वीं से 12वीं तक के आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरे अवसर*

 

 

कोरिया 7 अक्टूबर, 2023। शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रता अनुसार राज्य व केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में 27 सितंबर 2023 से पंजीयन के लिए उपलब्ध कराया गया है।

 

केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक सभी प्रमाण पत्र सीधे जारीकर्ता संस्था से सत्यापित किये जायेंगे। केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक कौई भी प्रमाण पत्र अपललोड किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है।

 

नये प्रावधान अनुसार कक्षा 9वीं सैं 12वीं तक पात्रताधारी सभी विद्यार्थी को स्वयं पोर्टल पर पंजीयन किया जाना है, जिनका सत्यापन शाला व जिला स्तर पर किया जावेगा।

पोर्टल से संबंधित अन्य प्रमुख निर्देश के तहत राज्य / केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों का आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है। राज्य छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के द्वारा पोर्टल पर स्वयं पंजीयन करना होगा। आवश्यक प्रमाण पत्र यदि ऑनलाईन बना हो तो सीधे विद्यार्थी के स्तर से ही अपलोड किया जा सकेगा। किन्तु यदि ऑनलाईन प्रमाण प्रत्र न हो तो आवश्यक प्रमाण पत्र शाला में जमा किये जायेगें। शाला के प्रभारी / छात्रवृत्ति नोडल द्वारा शाला के लॉगिन से संबंधित विद्यार्थी के आवश्यक प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिये गये प्रावधान अनुसार विद्यार्थी की जानकारी का सत्यापन करेंगे। सभी पंजीयन का द्वितीय सत्यापन जिला स्तर पर जिले के लॉगिन से किया जावेगा। कक्षा 5वीं से 12वीं तक के एस.सी,/एस,टी, वर्ग के दिव्यांग विद्यार्थियाँ को केंद्रीय छात्रवृत्ति के तहत भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त राशि देय है। इस हेतु भारत सरकार के पोर्टल से ऑनलाईन बने दिव्यांग प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के पंजीयन व शाला स्तर से सत्यापन हेतु दिनांक 20 अक्टूबर 2023 तक की समय-सीमा निर्धारित किया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!