News By-नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: भरवारी पावन नवरात्र के अवसर पर नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां जगदंबा के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नगर के निरंतर विकास की कामना की।
नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी एनडी कॉलोनी जन उत्थान समिति, श्री दुर्गा महोत्सव समिति पानी टंकी और मेहता नगर दुर्गा पूजा समिति मेहता रोड में पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने नवरात्र पर्व को आस्था, भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान आयोजक राम प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी, विष्णु प्रकाश मिश्रा, शुभम मिश्रा,सत्यम मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, पुष्पराज करवरिया सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।