Breaking News in Primes

प्रत्यक्ष प्रणाली से हो छात्र संघ चुनाव – एनएसयूआई जिला अध्यक्ष

0 43

खरगोन/मध्य प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष माननीय आशुतोष चौकसे के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश की परिपालन में कहा गया है प्रत्येक जिला एन एस यू आई अध्यक्ष द्वारा उचित माध्यम से शासन एवं प्रशासन से यह मांग करे कि आगामी सितम्बर माह में पूर्ण लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनाव करवाने की मांग करे इसी तारतम्य में एन एस यू आई जिलाध्यक्ष निलेश सागोरे ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में स्पष्ट कहा गया है

कि वर्षों से बंद छात्रसंघ चुनाव शीघ्र प्रारम्भ किए जाए इसी आदेश के परिपालन को लेकर निलेश सागोरे ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय आदेश का पालन करते हुए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करवा कर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव एवं सह सचिव का चुनाव करवाए ना की अप्रत्यक्ष प्रणाली से कक्षा प्रतिनिधियों का मनोनयन का इन्हीं में से अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सह सचिव का चुनाव हो इस व्यवस्था से वे सारे विद्यार्थी जो महाविद्यालय विश्वविद्यालय में प्रवेशित है मतदान से वंचित रह जाएंगे यदि प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव होते हैं तो सारे प्रवेशी विद्यार्थी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रणाली को नजदीक से समझेंगे हम सभी विद्यार्थी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के माध्यम से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं खरगोन जिले के समस्त महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में आगामी सितंबर माह में प्रत्यक्ष प्रणाली से मतदान करवा कर छात्र संघ का गठन करें उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश सागोरे द्वारा की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!