Breaking News in Primes

करमता भाजी के सेवन से एक ही परिवार के 10 सदस्य हुए थे अस्वस्थ, सभी की हालत सामान्य*

0 53

*करमता भाजी के सेवन से एक ही परिवार के 10 सदस्य हुए थे अस्वस्थ, सभी की हालत सामान्य*

 

जांजगीर-चांपा, – ग्राम कड़ारी निवासी एक परिवार के 10 सदस्य करमता भाजी के सेवन के बाद अस्वस्थ हो गए थे। सभी का उपचार बीडीएम अस्पताल चांपा में किया गया, जहां उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है।

एसडीएम चांपा पवन कोसमा ने बताया परिवार के सदस्यों ने 16 जून की रात भोजन के साथ करमता भाजी का सेवन किया था। अगले दिन सुबह उन्हें पेट संबंधी परेशानी एवं दस्त की शिकायत होने लगी। तबीयत खराब होने पर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारंग में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार शुरू होने के बाद मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। वर्तमान में सभी मरीजों की हालत सामान्य है तथा चिकित्सकीय निगरानी में हैं। अधिकांश सदस्यों की तबीयत पूरी तरह ठीक है और केवल एक-दो लोगों में हल्के लक्षण शेष हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम कोसमा ने डॉक्टर नवल किशोर ध्रुव के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से चर्चा कर उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!