Breaking News in Primes

खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने उप संचालक कृषि 1446 बोरी खाद किया जब्त*

0 1

*खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने उप संचालक कृषि 1446 बोरी खाद किया जब्त*

जांजगीर-चांपा – कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राकेश शर्मा उप संचालक कृषि जांजगीर के द्वारा जिले में किसानों को सही मूल्य में खाद दिलाने के लिए नानकचंद नंदकिशोर कृषि केन्द्र का किसान बनकर औचक निरीक्षण किया। कृषि केन्द्र के मालिक के द्वारा उप संचालक कृषि को किसान समझकर ही 266.50 रूपये के यूरिया के बोरी को 850 रूपये में विक्रय कर दिया गया। शासकीय निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर विक्रय करने की शिकायत सही पाये जाने पर उप संचालक कृषि ने तत्काल उर्वरक निरीक्षकों की टीम को बुलाकर उक्त कृषि केन्द्र के गोदाम में भण्डारित 1446 बोरी रासायनिक खाद को तत्काल प्रभाव से जब्त करवाया।
कृषि विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उप संचालक कृषि के द्वारा स्वयं किसान बनकर त्वरित एक्शन लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिले के उर्वरक विक्रेता मेसर्स नानकचंद नंदकिशोर के यहां रासायनिक उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में अनियमितता पाये जाने और उर्वरक विक्रय दर का निर्धारित दर से अधिक मूल्य में उर्वरक विक्रय करने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत 1141 बोरी यूरिया (एच.यू.आर.एल/एन.एफ.एल), एसएसपी 252 बोरी, डीएपी 33 बोरी एवं एमओपी 20 बोरी उर्वरक पर जब्ती की कारवाई करते हुये उर्वरक प्रतिष्ठान के गोदाम को सीलबंद किया गया।
उप संचालक कृषि श्री राकेश २ार्मा ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को सुचारू रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार बड़ी कारवाई की जा रही है एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर आगे भी कठोर कारवाई की जावेगी।
सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत सोसायटियों और वैध लाइसेंस धारी विक्रेताओं से ही खाद-बीज की खरीदी करें और पक्का बिल अवश्य लें। यदि कहीं भी अधिक मूल्य पर खाद विक्रय या खाद की कमी बताकर कालाबाजारी करने की शिकायत मिलती है, तो तत्काल कृषि विभाग को सूचित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!