Breaking News in Primes

बड़ी खबर:रिटायरमेंट में अधिकारी को छात्र ने दिये बेशरम के फूल : बोले- आपका कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा रहा

भगवान से प्रार्थना है, ऐसा अधिकारी दोबारा न आए

0 140

बड़ी खबर:रिटायरमेंट में अधिकारी को छात्र ने दिये बेशरम के फूल : बोले- आपका कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा रहा

 

भगवान से प्रार्थना है, ऐसा अधिकारी दोबारा न आए

 

जबलपुर में एक अधिकारी को छात्रों ने ऐसा विदाई समारोह दिया, जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। सेवानिवृत्त होने से ठीक दो दिन पहले जबलपुर के अनुसूचित जनजातीय विकास विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत एक अधिकारी को छात्रों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा।

 

छात्रों ने अधिकारी के कार्यालय में घुसकर उन्हें ‘बेशरम’ के फूल भेंट किए और उनके पूरे कार्यकाल को भ्रष्टाचार से भरा बताया। यह घटना आगामी 31 मई को होने वाली अधिकारी की सेवानिवृत्ति से पहले हुई, क्योंकि छुट्टी के चलते उनका रिटायरमेंट कार्यक्रम दो दिन पहले ही आयोजित किया जाना था। छात्रों ने यह कहकर अपनी नाराजगी जाहिर की कि वे भगवान से प्रार्थना करेंगे कि भविष्य में कभी भी उनके जैसा कोई भ्रष्ट अधिकारी दोबारा इस पद पर न आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!