Breaking News in Primes

धामनोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार सहित बालअपचारी पकड़ा*

0 140

लोकेशन धामनोद

*धामनोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार सहित बालअपचारी पकड़ा*

धार जिले के धामनोद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बालअपचारी को देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जप्त किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन में अवैध हथियार लेकर आईटीआई के पीछे मैदान क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थाना धामनोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने स्कॉर्पियो मोड़कर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि एक बालअपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बालअपचारी के कब्जे से एक अवैध देशी निर्मित 32 बोर पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हथियार के साथ महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP09DY9996 को भी जप्त किया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने बालअपचारी एवं फरार आरोपी यशपाल मेवाड़े पिता ओमप्रकाश मेवाड़े निवासी ग्राम बैगंदा, थाना धामनोद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे, आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक रविन्द्र जमरे सहित थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!